1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. हमलों से स्तब्ध फ्रांसिसी मीडिया की दृढ़ प्रतिक्रिया, कहा- "इस बार यह युद्ध है"

हमलों से स्तब्ध फ्रांसिसी मीडिया की दृढ़ प्रतिक्रिया, कहा- "इस बार यह युद्ध है"

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 14, 2015 02:02 pm IST,  Updated : Nov 14, 2015 02:02 pm IST

पेरिस: फ्रांस की राजधानी में विभिन्न स्थानों पर आतंकी हमलों के बाद स्तब्ध फ्रांसिसी मीडिया ने दृढ़ता के साथ प्रतिक्रिया दी है। ली पेरिसिन नामक दैनिक ने घोषणा की है- इस बार यह युद्ध है।

हमलों से हैरान...- India TV Hindi
हमलों से हैरान फ्रांसिसी मीडिया ने दी दृढ़ प्रतिक्रिया

पेरिस: फ्रांस की राजधानी में विभिन्न स्थानों पर आतंकी हमलों के बाद स्तब्ध फ्रांसिसी मीडिया ने दृढ़ता के साथ प्रतिक्रिया दी है। ली पेरिसिन नामक दैनिक ने घोषणा की है- इस बार यह युद्ध है। मध्य-वाम झुकाव रखने वाले दैनिक समाचार पत्र ली फिगारो ने भी कुछ ऐसा ही रूख अपनाते हुए हेडलाइन लगाई है, मध्य पेरिस में युद्ध। इसके साथ ही अखबार ने राजधानी पेरिस के कई इलाकों पर हुए जनंहार के दृश्य छापे हैं। कई अखबारों ने जनवरी में हुए जिहादी हमलों के दंश से अब भी जूझ रहे फ्रांस में एकजुटता का आह्वान किया है। जनवरी के हमलों में 17 लोग मारे गए थे। ली पेरिसिन ने कहा, कल के सच्चे शहीदों के नाम पर, मासूम पीडि़तों और गणतंत्र के नाम पर, फ्रांस एकजुट रहने और एकसाथ मिलकर खड़े रहने में समर्थ होगा।

 

वाम झुकाव रखने वाले लिबरेशन दैनिक के प्रमुख ने फ्रांस से दृढ़ रहने की अपील करते हुए कहा, कि आतंकी वहशीपन ने ऐतिहासिक रेखा लांघ दी है। लॉरें जोफ्रिन ने एक संपादकीय में लिखा, इन खूनी घटनाओं को मध्यपूर्व में हो रही घटनाओं से न जोड़कर देखना असंभव है। फ्रांस वहां अपनी भूमिका निभा रहा है। उसे यह करना जारी रखना चाहिए। खेलों के दैनिक समाचार पत्र एल इक्विपे ने अपना पहला पन्ना पूरी तरह काला रखा है और उसपर एक शब्द का शीर्षक लगाया है- एलहारर जिसका अर्थ है डर।

अखबारों ने तत्काल ही व्यंग्यात्मक पत्रिका शाली एब्दो पर हुए हमलों के साथ इन हमलों का संबंध जोड़ दिया। जनवरी में हुए उन हमलों में 17 लोग मारे गए थे। इसके बाद ट्विटर पर एकजुटता दिखाने के लिए कितने ही लोगों ने मैं शार्ली हूं का हैशटैग प्रचारित कर दिया था। रिपब्लीक देस पायरेनीस नामक क्षेत्रीय दैनिक ने लिखा, हम शार्ली हैं। हम पेरिस हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश