1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ऑपरेशन ब्लू स्टार के खिलाफ ब्रिटेन में सिखों ने निकाला मार्च

ऑपरेशन ब्लू स्टार के खिलाफ ब्रिटेन में सिखों ने निकाला मार्च

 Written By: Agency
 Published : Jun 09, 2015 10:46 am IST,  Updated : Jun 09, 2015 10:46 am IST

लंदन : सैकड़ों सिखों ने 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार की 31वीं बरसी पर मध्य लंदन में मार्च किया। रविवार को लंदन में हाइड पार्क से वाटरलू पैलेस तक के मार्च का नेतृत्व पांच सिखों

ऑपरेशन ब्लू स्टार के...- India TV Hindi
ऑपरेशन ब्लू स्टार के खिलाफ ब्रिटेन में सिखों ने निकाला मार्च

लंदन : सैकड़ों सिखों ने 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार की 31वीं बरसी पर मध्य लंदन में मार्च किया।

रविवार को लंदन में हाइड पार्क से वाटरलू पैलेस तक के मार्च का नेतृत्व पांच सिखों ने किया जिन्होंने विशेष पोशाक पहन रखी थीं और उन्होंने अपने हाथों में तलवार ले रखी थीं। इस मार्च में सच्चाई, स्वतंत्रता और न्याय के थीम पर झांकियां भी थीं।

इस मार्च में ब्रिटेन के कई शहरों से आये सिख परिवारों ने हिस्सा लिया जिसमें इडिनबर्ग, बर्मिंघम, और लिसेस्टर शहर शामिल हैं। सैकड़ों लोगों ने घास पर बैठकर उन वक्ताओं को सुना जिन्होंने आपरेशन की निंदा करते हुए भाषण दिये।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश