1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्पेन की उप प्रधानमंत्री कारमेन कैल्वो कोरोना पॉजिटिव, देश में अब तक 3,434 लोगों की मौत

स्पेन की उप प्रधानमंत्री कारमेन कैल्वो कोरोना पॉजिटिव, देश में अब तक 3,434 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2020 11:00 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 11:20 pm IST

स्पेन की उप प्रधानमंत्री कारमेन कैल्वो की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। स्पेन सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Spain’s Deputy Prime Minister Carmen Calvo has tested...- India TV Hindi
Spain’s Deputy Prime Minister Carmen Calvo has tested positive for coronavirus

मैड्रिड: स्पेन की उप प्रधानमंत्री कारमेन कैल्वो की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। स्पेन सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। बता दें कि चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस ने यूरोप को अपना गढ़ बना लिया है। इटली में कोहराम मचाने के बाद अब इसके निशाने पर स्पेन है। स्पेन में अब तक 3,434 लोगों की जान चली गई है। कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया पर टूटा हुआ है और इसने अब तक 16000 से भी ज्यादा लोगों की जान ले ली है। दुनिया के कई देश इस वायरस से लड़ाई में पूरी तरह टूट चुके हैं।

स्पेन की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोरोना वायरस की महामारी के बढ़ते मामलों के चलते मैड्रिड के पैलेसियो डे हीलो, या आइस पैलेस मॉल के भीतर आइस रिंक को अस्थायी मुर्दाघर में तब्दील कर दिया गया है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 19,246 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर एएफपी की गणना के अनुसार दिसम्बर में चीन में इस वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद 181 देशों में 427,940 मामले दर्ज किए गए। इटली में इस वायरस से 6,820 लोगों की मौत हो चुकी है और इससे 69,176 लोग संक्रमित है और 8,326 लोग ठीक हो गए है।

स्पेन में मरने वालों की संख्या चीन से अधिक हो गई है। स्पेन में इससे 3,434 लोगों की मौत हुई है और 47,610 लोग संक्रमित हुए है। चीन में कोरोना वायरस से 3,281 लोगों की मौत हुई है और इसके 81,218 मामले सामने आए है। कोरोना वायरस से प्रभावित अन्य देशों में ईरान है जहां 2,077 लोगों की मौत हुई और इससे 27,017 लोग संक्रमित हुए। फ्रांस में इस वायरस से 1,100 लोगों की मौत हुई और 22,302 मामले सामने आए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश