1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्विट्जरलैंड: ट्रेन में यात्रियों पर हमला, 6 घायल

स्विट्जरलैंड: ट्रेन में यात्रियों पर हमला, 6 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 14, 2016 09:56 am IST,  Updated : Aug 14, 2016 09:56 am IST

जेनेवा: स्विट्जरलैंड में यात्री ट्रेन में एक शख्स ने शनिवार दोपहर कई यात्रियों पर हमला कर दिया। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 27 वर्षीय एक युवक ने हमले

switzerland- India TV Hindi
switzerland

जेनेवा: स्विट्जरलैंड में यात्री ट्रेन में एक शख्स ने शनिवार दोपहर कई यात्रियों पर हमला कर दिया। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 27 वर्षीय एक युवक ने हमले के लिए चाकू और ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया जिसमें एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्विट्जरलैंड के रेडियो चौनल 'एसआरएफ' के मुताबिक, इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं जिसमें एक 17 वर्षीय किशोर और एक 50 वर्षीय पुरूष भी है जबकि एक छह साल का बच्चा भी है। इस घटना में हमलावर भी घायल हुआ है।

स्थानीय पुलिस बयान के मुताबिक, यह हमला स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2.20 बजे हुआ। इस समय ट्रेन में दर्जनभर लोग सवार थे। पुलिस बयान के मुताबिक, हमलावर स्विट्जरलैंड का ही नागरिक है। एक स्थानीय पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घायल यात्रियों पर चाकू से हमला किया गया है और उन पर जलने के घाव भी हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अभी हमले का मकसद स्पष्ट नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश