1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटिश प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल छोड़ेंगे शाही परिवार का पद, अब बनेंगे आत्मनिर्भर

ब्रिटिश प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल छोड़ेंगे शाही परिवार का पद, अब बनेंगे आत्मनिर्भर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2020 09:26 am IST,  Updated : Jan 09, 2020 09:26 am IST

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने शाही विरासत छोड़ने का फैसला किया है। बता दें कि प्रिंस हैरी ब्रि​टेन की महारानी एलिजाबेथ के पोते हैं।

prince harry and meghan markle- India TV Hindi
prince harry and meghan markle

ब्रिटेन के राजपरिवार में बड़े बदलाव की शुरुआत हो गई है। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने शाही विरासत छोड़ने का फैसला किया है। बता दें कि प्रिंस हैरी ब्रि​टेन की महारानी एलिजाबेथ के पोते हैं। प्रिंस हैरी ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से घोषणा करते हुए कहा है कि वे और उनकी पत्नी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे, और इसके लिए वे ब्रिटेन के शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य के पद से अलग हो रहे हैं। शाही जोड़ा कनाडा में छह हफ्ते की छुट्टी से इस महीने वापस आया है, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक जीवन से अलग होने का फैसला किया है।

प्रिंस हैरी और मेगन ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि, 'महारानी (एलिजाबेथ), कॉमनवेल्थ और सहयोगियों के प्रति अपना कर्तव्य जारी रखते हुए अब हम यूनाइटेड किंगडम और उत्तरी अमेरिका के बीच अपना समय व्यतीत करने की योजना बना रहे हैं।' बता दें कि मई 2018 में हैरी और मेगन की शाही शादी हुई थी जिसके बाद दोनों को ससेक्स के ड्यूक और डचेस का खिताब दिया गया था। पिछले साल मई में इनकी पहली संतान आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर का जन्म हुआ था।

भाई विलियम से हुआ था मनमुटाव 

मीडिया में अटकलें है कि हैरी और मेगन ने  पिछले साल प्रिंस हैरी ने अपने बड़े भाई प्रिंस विलियम से मीडिया में आई मनमुटाव की बात मानी थी। हैरी और मेगन दोनों के कुछ ब्रिटिश अखबारों से तनावपूर्ण संबंध भी बताए जा रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश