1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. खौफनाक कुंआ: इसके पानी के संपर्क में आते ही हर चीज बन जाती है पत्थर

खौफनाक कुंआ: इसके पानी के संपर्क में आते ही हर चीज बन जाती है पत्थर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 01, 2016 05:28 pm IST,  Updated : Aug 01, 2016 06:54 pm IST

लंदन: गांवों की पहचान माने जाने वाले कुंए भी आजकल सुर्खियां बनने लगे हैं। आपने अभी तक ऐसे कई गांवों और कस्बों के कुंओं के बारे में सुना होगा जो किसी न किसी वजह से

well- India TV Hindi
well

लंदन: गांवों की पहचान माने जाने वाले कुंए भी आजकल सुर्खियां बनने लगे हैं। आपने अभी तक ऐसे कई गांवों और कस्बों के कुंओं के बारे में सुना होगा जो किसी न किसी वजह से मशहूर हैं। फिर चाहे वो वहां के पानी से नहाने पर सारे कष्ट दूर होने की बात हो या फिर कुएं से निकलने वाला गर्म पानी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कुएं के पानी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुन आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। जी हां ब्रिटेन में एक ऐसा कुंआ है जहां के पानी के संपर्क में आते ही हर चीज पत्थर में तब्दील हो जाती है। यानी इस पानी के संपर्क में चाहे कोई चीज आए या फिर व्यक्ति उसका पत्थर बनना तय है।

दरअसल यह रहस्यमय कुआं इंग्लैंड के न्यर्जबरो में स्थित है। स्थानीय लोगों इस कुएं को दैत्य का कुआं भी कहते हैं। लोगों का कहना है कि इस कुएं में जो भी चीज गिरती है वह सभी पत्थर की बन जाती है। यह कुआं नदी के किनारे पर बना हुआ है जहां कोई भी व्यक्ति जाना पसंद नहीं करता है। लोगों का मानना है कि अगर कोई व्यक्ति इस कुएं के संपर्क में आया तो वह भी पत्थर में बदल जाएगा। हालांकि इस कुएं का राज आजतक सुलझा नहीं है। इस जगह पर घुमने आए लोग यहां पर अपना कुछ सामान छोड़ कर चले जाते हैं और कुछ हफ्तों बाद उसे पत्थर में बदलता हुआ देखने आते हैं। यहां लोग अपने टैडी बियर, साइकिल जैसी चीजें छोड़कर गए थे जो कि पूरी तरह से पत्थर में तबदील हो गए हैं। यह स्थान अब पर्यटक स्थल में बन चुका है यहां पर लोग अपना कुछ ना कुछ सामान छोड़कर जाते हैं। वैज्ञानिकों ने इस कुएं के पानी में किसी तत्व की मात्रा अधिक होने की बात कही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश