1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. यरूशलम पर हमारे रुख में ‘कोई बदलाव नहीं’ आया: EU नेता

यरूशलम पर हमारे रुख में ‘कोई बदलाव नहीं’ आया: EU नेता

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 15, 2017 12:13 pm IST,  Updated : Dec 15, 2017 12:13 pm IST

यूरोपीय संघ के नेताओं ने यरूशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई मान्यता को खारिज करते हुए कहा कि वह अपने इस रुख पर कायम हैं कि शहर की स्थिति को वार्ता के जरिए ही सुलझाया जाना चाहिए।

there is no change in our stand on Jerusalem said EU leader- India TV Hindi
there is no change in our stand on Jerusalem said EU leader

ब्रसेल्स: यूरोपीय संघ के नेताओं ने यरूशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दी गई मान्यता को खारिज करते हुए कहा कि वह अपने इस रुख पर कायम हैं कि शहर की स्थिति को वार्ता के जरिए ही सुलझाया जाना चाहिए। (BREXIT: टेरेसा मे जल्द से जल्द पहुंचना चाहती है निष्कर्ष पर )

ट्रंप प्रशासन ने इस माह की शुरूआत में यरूशलम पर फलस्तीन के दावे को नजरअंदाज करते हुए शहर को इस्राइली राजधानी के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता दी थी जिसके लिए उसकी काफी आलोचना हुई थी।

ब्रसेल्स में एक सम्मेलन में 28 देशों के समूह के नेताओं के इस मामले पर चर्चा करने के बाद ईयू अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने ट्वीट किया, ‘‘ईयू नेताओं ने द्विराष्ट्रीय समाधान के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता जताई और यरूशलम के मामले पर ईयू के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।’’ ईयू ने अमेरिका के निर्णय को लेकर चेताया है। इसकी विदेश नीति प्रमुख फेडेरिका मोघेरिनी ने पिछले सप्ताह चेताया था कि इससे हालात और भी खराब हो सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश