1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. FETO ने भारत में घुसपैठ की, हटाने के लिए कार्रवाई की जरूरत: तुर्की

FETO ने भारत में घुसपैठ की, हटाने के लिए कार्रवाई की जरूरत: तुर्की

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 21, 2016 02:19 pm IST,  Updated : Aug 21, 2016 02:19 pm IST

तुर्की के विदेश मंत्री मौलूद काउसोगलू ने कहा है कि फतहुल्ला टेररिस्ट आर्गनाइजेशन (FETO) ने भारत में घुसपैठ कर ली है। उन्होंने कहा, दुर्भाग्यपूर्ण है कि फेटो ने संगठनों और स्कूलों के माध्यम से भारत में घुसपैठ कर ली है।

Turkish foreign minister- India TV Hindi
Turkish foreign minister

नई दिल्ली: तुर्की के विदेश मंत्री मौलूद काउसोगलू ने कहा है कि फतहुल्ला टेररिस्ट आर्गनाइजेशन (FETO) ने भारत में घुसपैठ कर ली है। पिछले महीने तुर्की में तख्तापलट की नाकाम कोशिश के लिए वहां की सरकार ने फेटो को जिम्मेदार ठहराया है। कावुसोगलू ने इस बात पर जोर दिया कि फेटो गोपनीय अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क है जो पूरी दुनिया में मौजूद है।

उन्होंने कहा, दुर्भाग्यपूर्ण है कि फेटो ने संगठनों और स्कूलों के माध्यम से भारत में घुसपैठ कर ली है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बातचीत करने के बाद काउसोगलू ने कहा, मैंने पहले इस मुद्दे को अपनी भारतीय समकक्ष के साथ उठाया है। उन्होंने कहा, उन सभी देशों में जहां फेटो की मौजूदगी है, उनसे हम कहते हैं कि वे अपने क्षेत्र से इनको हटाने के लिए तत्काल कदम उठाएं।

तुर्की के विदेश मंत्री के बयान पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि भारत तुर्की की चिंताओं को लेकर संवेदनशील है और भारतीय सुरक्षा एजेंसियां फेटो से जुड़े उन संगठनों को बंद करने की अंकारा की मांग पर विचार कर रही हैं तो गैरकानूनी गतिविधियां चला रहे हैं।

भारत और तुर्की के लिए सभी तरह क आतंकवाद से खतरा होने पर जोर देते हुए काउसोगलू ने कहा, इन खतरों को लेकर सूचना के आदान-प्रदान और आतंकवाद के खिलाफ द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग और एकजुटता महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, इसी पर तुर्की और भारत दोनों ध्यान दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश