1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन के शाही परिवार ने नवजात शिशु की तस्वीरें जारी की

ब्रिटेन के शाही परिवार ने नवजात शिशु की तस्वीरें जारी की

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 06, 2018 09:45 am IST,  Updated : May 06, 2018 09:45 am IST

ब्रिटेन के शाही परिवार ने आज नवजात शिशु प्रिंस लुईस की दो तस्वीरें जारी की। यह तस्वीर उनकी मां केट ने अपने केंसिंगटन पैलेस घर में ली है। दिल को छू लेने वाली एक तस्वीर में तीन वर्षीय राजकुमारी शार्लेट अपने सो रहे भाई को चुंबन ले रही हैं।

UK Royal Family released photos of newborn baby- India TV Hindi
UK Royal Family released photos of newborn baby

लंदन: ब्रिटेन के शाही परिवार ने आज नवजात शिशु प्रिंस लुईस की दो तस्वीरें जारी की। यह तस्वीर उनकी मां केट ने अपने केंसिंगटन पैलेस घर में ली है। दिल को छू लेने वाली एक तस्वीर में तीन वर्षीय राजकुमारी शार्लेट अपने सो रहे भाई को चुंबन ले रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह एक तकिये के सहारे लेटा नजर आ रहा है। (महिला के ऊपर अचानक आसमान से गिर पड़ा कुत्ता, जानें फिर क्या हुआ )

केंसिंगटन पैलेस ने एक बयान में कहा है , ‘‘ ड्यूक और डचेज ऑफ कैम्ब्रिज राजकुमारी शार्लेट और प्रिंस लुईस की दो तस्वीरें साझा करने को लेकर बहुत खुश हैं। ’’ राजकुमारी शार्लेट के साथ ली गई तस्वीर दो मई को उनके तीसरे जन्मदिन के समय की है जबकि दूसरी तस्वीर उनके जन्म के तीन दिन के बाद 26 अप्रैल की है।

लुईस आर्थर चार्ल्स ब्रिटिश शाही ताज के पांचवें उत्तराधिकारी होंगे और वे विलियम एवं केट की तीसरी संतान हैं। लुईस महरानी एलिजाबेथ और उनके पति प्रिंस फिलिप के छठे पड़पोते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश