1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन: पार्टी का नेता बने रहने के लिए गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया, जानें क्या है मामला

ब्रिटेन: पार्टी का नेता बने रहने के लिए गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया, जानें क्या है मामला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2018 07:44 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 07:45 pm IST

ब्रिटेन के दक्षिणपंथी राजनीतिक दल UKIP के नेता हेनरी बोल्टन ने पार्टी में शीर्ष पर बने रहने के लिए अपनी प्रेमिका से रिश्ता तोड़ लिया है...

Henry Bolton with Jo Marney | Twitter: Jo Marney- India TV Hindi
Henry Bolton with Jo Marney | Twitter: Jo Marney

लंदन: ब्रिटेन के दक्षिणपंथी राजनीतिक दल UKIP के नेता हेनरी बोल्टन ने पार्टी में शीर्ष पर बने रहने के लिए अपनी प्रेमिका से रिश्ता तोड़ लिया है। उनसे उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नेतृत्व या प्रेमिका में से एक को चुनने के लिए कहा था। यह कदम बोल्टन की प्रेमिका द्वारा कथित रूप से मेगन मार्कल पर नस्लीय टिपण्णी करने के बाद उठाया गया था। बोल्टन पिछले सितंबर में दक्षिणपंथी राजनीतिक दल युनाइटेड किंगडम इंडीपेंडेंस पार्टी (UKIP) के नेता चुने गए थे। आपको बता दें कि मेगन, राजकुमार हैरी से जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोल्टन की 25 वर्षीय प्रेमिका मॉडल जो मार्ने थीं। आपको बता दें कि इससे पहले बोल्टन ने जो मार्ने के लिए अपनी पत्नी से संबंध खत्म किए थे।

Prince Harry and Meghan Markle | AP Photo
Prince Harry and Meghan Markle | AP Photo

राजकुमार हैरी और मेगन मार्कल। (AP Photo)

ब्रिटिश कंजर्वेटिव अखबार डेली मेल के मुताबिक, मार्ने ने अपने एक दोस्त को कई संदेश भेजे, जिसमें उन्होंने मार्कल और अश्वेत लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं। मार्ने ने उसमें कहा कि मार्कल 'अपने बीज' से शाही परिवार को 'दूषित' कर देंगी और एक 'अश्वेत राजा' के लिए रास्ता तैयार करेंगी। मार्ने ने बाद में एक अखबार में बयान जारी किया और कहा कि वह संदेश में प्रयोग की गई 'स्तब्धकारी भाषा' के लिए 'बिना शर्त खुलकर' माफी मांगती हैं। UKIP के अध्यक्ष 54 वर्षीय पॉल ओकडेन ने कहा कि उन्होंने संदेशों के बारे में पढ़ने के बाद मार्ने की पार्टी सदस्यता को तत्काल निलंबित करने का फैसला किया है। हालांकि बाद में बोल्टन ने भी मार्ने से अपने रिश्ते को खत्म करने की घोषणा कर दी।

ओकडेन ने रविवार को 'मेल' को बताया कि UKIP ने ना तो कभी किया और ना ही कभी नस्लवाद का समर्थन करेगी। लंदन एसेंबली में UKIP प्रतिनिधिमंडल के नेता पीटर व्हिटल ने मार्ने को उनकी 'शर्मनाक प्रतिक्रिया के लिए पूर्ण रूप से पार्टी से बाहर करने' की मांग की है। पार्टी के कई नेताओं ने बोल्टन के इस्तीफे की मांग की है। प्रिंस हैरी और मार्कल मई में शादी करने वाले हैं, जिसके बाद मार्कल आधिकारिक तौर पर एक राजकुमारी और ब्रिटिश शाही परिवार की सदस्य बन जाएंगी। उनकी सगाई को प्रिंस हैरी की दादी क्वीन एलिजाबेथ का समर्थन प्राप्त है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश