1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भूकंप के कारण पोलैंड की खान में 2 खननकर्मियों की मौत, 7 लापता

भूकंप के कारण पोलैंड की खान में 2 खननकर्मियों की मौत, 7 लापता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 30, 2016 09:54 am IST,  Updated : Nov 30, 2016 09:54 am IST

भूकंप के तेज झटकों के कारण दक्षिण पश्चिमी पोलैंड में स्थित एक खान के ढह जाने से उसमें काम कर रहे एक खननकर्मी की मौत हो गई है और 7 अन्य खननकर्मी लापता हैं।

Earthquake | AP File Photo- India TV Hindi
Earthquake | AP File Photo

वारसॉ: भूकंप के तेज झटकों के कारण दक्षिण पश्चिमी पोलैंड में स्थित एक खान के ढह जाने से उसमें काम कर रहे कम से कम 2 खननकर्मियों की मौत हो गई है और 7 अन्य खननकर्मी लापता हैं। खनन कंपनी केजीएचएम पोलस्का मिएडज की प्रवक्ता जोलांटा पियटेक ने मंगलवार को बताया कि भूकंप (मंगलवार) रात 9 बजे आया। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उस समय पॉलकोवाइस में रदना खान में 16 खननकर्मी काम कर रहे थे। 9 खननकर्मियों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से 2 की मौत हो गई। अस्पताल की प्रवक्ता एवा टोडोरो ने बताया कि घायलों में से 3 श्रमिकों को सिर पर चोटें लगी थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं था।

जोलांटा ने बताया कि 6 बचाव दल खान में लापता खनिकों की तलाश कर रहे हैं। इस खान में वर्ष 2013 में, भूकंप के बाद 19 खनिक फंस गए थे लेकिन उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश