1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लंदन में बेकाबू कार ने पैदल यात्रियों को कुचला, 11 लोग घायल

लंदन में बेकाबू कार ने पैदल यात्रियों को कुचला, 11 लोग घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 08, 2017 06:48 am IST,  Updated : Oct 08, 2017 06:48 am IST

लंदन में आज नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के पास एक कार फुटपाथ पर चढ़ गई और पैदल जा रहे लोगों को कुचल डाला जिससे कम से कम 11 लोग घायल हो गए।

london- India TV Hindi
london Image Source : PTI

लंदन: लंदन में आज नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के पास एक कार फुटपाथ पर चढ़ गई और पैदल जा रहे लोगों को कुचल डाला जिससे कम से कम 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस घटना की सड़क हादसे के तौर पर पुष्टि की और आतंकवाद से इसका कोई संबंध होने से इंकार कर दिया। एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह उारी लंदन पुलिस थाने में है। (कुलभूषण मामले में नया एडहॉक न्यायाधीश नियुक्त करना चाहता है पाक)

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं जिनमें से नौ को अस्पताल ले जाया गया। इनमें वह व्यक्ति भी शामिल है जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि घायलों को आई चोटें जानलेवा नहीं हैं। डाउंनिग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने बताया कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा मे को घटना पर ताजा जानकारी दी गयी है। रिपोर्टों के अनुसार फुटपाथ पर चढी काली टोयटा एक लाइसेंस टैक्सी कैब है।

इससे पहले भी ऐसे कई हमले हुए है जिनमे लंदन में पैदल यात्रियों को निशाना बनाने के लिए वाहनों का इस्तेमाल किया गया। जून में लंदन ब्रिज पर हुए ऐसे ही हमले में आठ लोगों की मौत हो गयी थी। मार्च में एक आतंकवादी ने अपने वाहन को ब्रिटिश राजधानी में पार्लियामेंट इमारत की एक तरफ से टकरा दिया था जिसमे चार लोगों की मौत हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश