1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. उद्योगपति विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार, कुछ ही मिनटों में जमानत पर छूटे

उद्योगपति विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार, कुछ ही मिनटों में जमानत पर छूटे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2017 05:28 pm IST,  Updated : Oct 03, 2017 08:32 pm IST

विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग केस में यह गिरफ्तारी हुई है।

vijay Mallya- India TV Hindi
vijay Mallya

लंदन:किंगफिशर और यूबी ग्रुप के मालिक विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग केस में यह गिरफ्तारी हुई है।  हालांकि गिरफ्तारी के कुछ मिनट बाद ही वे जमानत पर छूट गए।गौरतलब है कि विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का करीब 9 हजार करोड़ रुपया बकाया है।  आपको बता दें कि पिछले साल मार्च में माल्या भारत से फरार हो गया था। ये भी पढ़ें: एक ​क्लिक में जानिए किस Bank ने विजय माल्‍या को कितना कर्ज दिया है

भारत से फरार होने से पहले उन्होंने यूएसएल के साथ डील की थी, जिसमें उन्हें कंपनी से हटने के एवज में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली थी और उस वक्त रही किसी भी 'पर्सनल लायबिलिटी' से वह मुक्त कर दिए गए थे। तबसे माल्या ब्रिटेन में है। इसके कुछ दिन बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को अपने पासपोर्ट के साथ व्यक्तिगत रूप से 30 मार्च, 2016 को पेश होने को कहा था। भारत ने इस साल 8 फरवरी को औपचारिक तौर पर ब्रिटेन सरकार को भारत-ब्रिटेन प्रत्यर्पण संधि के तहत माल्या के प्रत्यर्पण का औपचारिक आग्रह किया था। वहीं, प्रॉपर्टीज की नीलामी अब लैंडर्स की ओर से एसबीआई कैप ट्रस्टी करा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश