1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. VIDEO: अस्पताल में प्रेमिका और पत्नी के दंगल में बेचारा पिसा पति

VIDEO: अस्पताल में प्रेमिका और पत्नी के दंगल में बेचारा पिसा पति

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 05, 2016 10:38 am IST,  Updated : Sep 06, 2016 08:41 am IST

अंग्रेज़ी में एक कहावत है: ईश्वर करे, पत्नी और प्रेमिका का कभी आमना-सामना न हो। और ऐसा क्यों कहा जाता है ये एक सज्जन को तब पता चला जब अस्पताल में उसकी प्रेमिका और पत्नी

women fight in hospital- India TV Hindi
women fight in hospital

अंग्रेज़ी में एक कहावत है: ईश्वर करे, पत्नी और प्रेमिका का कभी आमना-सामना न हो। और ऐसा क्यों कहा जाता है ये एक सज्जन को तब पता चला जब अस्पताल में उसकी प्रेमिका और पत्नी दोनों उसे देखने आ गईं।

women fight in hospital
women fight in hospital

यू-ट्यूब पर अपलोड इस यादगार मुलाक़ात का वीडियो अस्पताल की नर्स ने बनाया है जो वायरल हो गया है। वीडियो में फ़र्श पर एक महिला ने दूसरी महिल के बाल पकड़ रखे हैं जबकि आदमी दोनों को छुड़ाने की भरसक कोशिश कर रहा है। फिर दोनो खड़ी हो जाती हैं लेकिन दंगल जारी है और बेचारे मरीज़ पति/प्रेमी का संघर्ष भी कारगर होता नज़र नही आ रहा है। आदमी बाल छुड़वाने की भरसक कोशिश करता है लेकिन कामयाब नहीं होता।

women fight in hospital
women fight in hospital

आख़िरकार दोनो को अलग किया जाता लेकिन तभी एक महिला पास से ही कुछ उठा लेती है और दूसरी महिला की तरफ फेंकने वाली ही थी कि आख़िरी वक़्त पर मन बदल लेती है। इस बीच आदमी दूसरी महिला को समझाने की कोशिश करता है जो बेहद ग़ुस्से में और शायद उसकी पत्नी है।

women fight in hospital
women fight in hospital

फिलहाल पता नही चल पाया है कि ये घटना कहा की है और किस अस्पताल की है और ये लोग कौन हैं। वीडियो रविवार को अपलोड किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश