1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. गजब, 23 साल की उम्र में बन गई नानी!

गजब, 23 साल की उम्र में बन गई नानी!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 24, 2016 12:48 pm IST,  Updated : Feb 24, 2016 12:48 pm IST

नई दिल्ली: महज 23 साल की उम्र में कोई महिला नानी बन जाए तो यह सभी के लिए चौंकाने की बात होगी। लेकिन भारत समेत की देश ऐसे हैं जहां बाल विवाह आज भी पीछा

romania- India TV Hindi
romania

नई दिल्ली: महज 23 साल की उम्र में कोई महिला नानी बन जाए तो यह सभी के लिए चौंकाने की बात होगी। लेकिन भारत समेत की देश ऐसे हैं जहां बाल विवाह आज भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। बाल विवाह कानूनी रूप से अपराध होने के बाद भी लोग कहीं ना कहीं छुपकर इसे अंजाम देते हैं। इस दुनिया में ऐसे भी देश हैं जहां मात्र 23 साल की उम्र में एक लड़की नानी बन गई। जी हां इस उम्र में जहां हर लड़की अपनी शादी के बारे में सोचती है  वहीं यह लड़की नानी बन गई। इस लड़की का नाम रिफ्का है, जिसने इतनी कम उम्र में नानी बनकर सबको चौंका दिया है।

12 साल में बनी मां

आपको बता दे कि यूरोप में स्थित रोमानिया एक ऐसा देश है जहां पर जल्दी शादी करने की प्रथा है। इसी प्रथा के कारण रिफ्का की का विवाह 2 साल की उम्र में शादी कर दी गई। लेकिन 11 साल की उम्र में उसने अपने पति को छोड़ दिया और किसी और लड़के भागकर शादी कर ली। 12 साल की उम्र में रिफ्का ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम मारिया रखा गया।

मारिया भी बनी 11 साल की उम्र में मां

रिफ्का की बेटी मारिया की शादी भी जल्दी करवा दी गई जिसके चलते मारिया ने भी 11 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया इस तरह अगर अनुमान लगाया जाए तो रिफ्का केवल 23 साल की उम्र में नानी बन गई हैं। लेकिन रिफ्का चाहती है कि उसकी बेटी मारिया पढ़ाई-लिखाई करे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश