1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार

दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2020 06:57 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 11:00 pm IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या आधिकारिक रूप से 20 लाख पार कर गई है। एएफपी ने यह जानकारी बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह दस बजे तक आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर दी।

Worldwide coronavirus confirmed cases cross 20 lakh- India TV Hindi
Worldwide coronavirus confirmed cases cross 20 lakh Image Source : AP

पेरिस: दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या आधिकारिक रूप से 20 लाख पार कर गई है। एएफपी ने यह जानकारी बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह दस बजे तक आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर दी। इसके मुताबिक दुनियाभर में कुल संक्रमितों की संख्या 20, 00,576 है जिनमें से 1,26,871 लोगों की मौत हुई है। 

कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित यूरोप महाद्वीप है जहां 85,271 मौतें हुई हैं। वहीं अमेरिका में सबसे तेजी से संक्रमण फैला है और यहां कुल संक्रमितों की संख्या 6,09,240 तक पहुंच गई हैं जिनमें से 26,033 लोगों की मौत हो चुकी है। एएफपी ने राष्ट्रीय सरकारों और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से उपलब्ध आंकड़ों का ही इस्तेमाल किया है जो संभवत: वास्तविक संक्रमितों का एक हिस्सा है क्योंकि कई देश सर्वाधिक गंभीर मामलों की ही जांच कर रहे हैं।

ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 761 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में इससे मरने वालों का आंकड़ा 12,868 पर पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 98,476 हो गई है, जिससे इस वैश्विक महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देशों में ब्रिटेन भी शामिल हो गया है। स्टार्मर ने सरकार को लिखे एक पत्र में चेतावनी दी, ‘‘जांच और सुरक्षात्मक उपकरण पर पहले की गई गलतियों को हम दोहरा नहीं सकते हैं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश