1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इजरायल से छिड़ी जंग के बीच फ्रांस के ईरानी दूतावास में ग्रेनेड और विस्फोटक के साथ घुसा संदिग्ध, पेरिस पुलिस ने एक को दबोचा

इजरायल से छिड़ी जंग के बीच फ्रांस के ईरानी दूतावास में ग्रेनेड और विस्फोटक के साथ घुसा संदिग्ध, पेरिस पुलिस ने एक को दबोचा

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 19, 2024 11:38 pm IST,  Updated : Apr 19, 2024 11:38 pm IST

फ्रांस में ईरानी दूतावास के अंदर विस्फोटक और हथियारों के साथ प्रवेश करने के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। यह संदिग्ध ऐसे वक्त पकड़ा गया है, जब इजरायल-ईरान युद्ध को लेकर तनाव चरम पर है।

फ्रांस में ईरानी वाणिज्य दूतावास। - India TV Hindi
फ्रांस में ईरानी वाणिज्य दूतावास। Image Source : AP

पेरिस: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच फ्रांस की राजधानी पेरिस में ईरानी वाणिज्य दूतावास में एक संदिग्ध व्यक्ति के ग्रेनेड और विस्फोटक जैकेट लेकर प्रवेश करने संबंधी सूचना के बाद हड़कंप मच गया। पेरिस पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि तत्काल कोई हथियार मिलने की पुष्टि नहीं की। पेरिस पुलिस के एक अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि अधिकारी उस व्यक्ति की पहचान की पुष्टि कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसके पास हथियार हैं या नहीं।
 
अधिकारी ने कहा कि उस व्यक्ति को शुक्रवार सुबह देखा गया और पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही एक विशेष अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति के मंसूबों के बारे में तत्काल पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि किसी विस्फोटक की सूचना नहीं मिली है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है।
 

कौन हो सकता है संदिग्ध

पकड़ा गया संदिग्ध कौन हो सकता है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। मौके से कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस घटना की वजह जानने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि यह व्यक्ति ईरान समर्थक हो सकता है। 
 19 अप्रैल (एपी) 
इजरायल ने ईरान पर हमला किया था या नहीं, इटली के विदेश मंत्री एंटोनिया ताजानी ने बताया सीक्रेट

यूक्रेन ने मार गिराया रूस का बड़ा बमवर्षक विमान, परमाणु हथियार ले जाने में भी था सक्षम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश