1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन: पैलेस से चुराया था गोल्डन कमोड, दाम इतने कि खरीद लेंगे कई घर, 4 लोगों पर अब लगे आरोप

ब्रिटेन: पैलेस से चुराया था गोल्डन कमोड, दाम इतने कि खरीद लेंगे कई घर, 4 लोगों पर अब लगे आरोप

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Nov 07, 2023 12:24 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 12:24 pm IST

ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर में ब्ले​नहिम पैलेस से एक सोने का कमोड चोरी हो गया। चार साल बाद अब जाकर इसके लिए 4 लोगों पर चोरी का आरोप लगा है। यह कमोड इतना महंगा है कि कई घर खरीदे जा सकते हैं।

ब्रिटेन: पैलेस से चुराया था गोल्डन कमोड- India TV Hindi
ब्रिटेन: पैलेस से चुराया था गोल्डन कमोड Image Source : AP

Britain: ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर में ब्ले​नहिम पैलेस में 4 साल पहले एक आलीशान कमोड चोरी हो गया था। इस मामले में अब जाकर 4 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। ऑक्सफोर्ड के 38 वर्षीय माइकल जोन्स और 39 वर्षीय जेम्स शीन पर चोरी का यह आरोप लगाया गया है। एस्कॉट के 35 वर्षीय फ्रेड डो और लंदन के 39 वर्षीय बोरा गुकुक पर संपत्ति को ट्रांसफर करने की साजिश रचने का आरोप है। सभी को 28 नवंबर को ऑक्सफोर्ड मजिस्ट्रेट के सामने पेश होना है। बताया जाता है कि यह कमोड इतना महंगा है कि इसकी कीमत में कई घर खरीदे जा सकते हैं।

जिस टॉयलेट से कमोड चोरी हुआ उसका नाम था 'अमेरिका'

यह मामला 14 सितंबर, 2019 का है, जब इसे कला प्रदर्शनी के दौरान रखा गया था। इस मामले में अब 4 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि अभी भी यह अपराध किसी पर सिद्ध नहीं हुआ।  ब्लेनहिम पैलेस यूके के पूर्व PM विंस्टन चर्चिल का जन्मस्थान है। चोर ऑक्सफोर्डशायर में स्थित उनके महल में घुसकर और कमोड को उखाड़कर फरार हो गए। टॉयलेट का नाम 'अमेरिका' था। इसकी कीमत 50 लाख पाउंड यानी 50 करोड़ से अधिक थी। चोरों ने इसे लकड़ी से बने फर्श से उखाड़ा था, जिससे महल में पानी भर गया और बड़ा नुकसान हुआ था।

पूर्व PM चर्चिल के कमरे के लगा था यह कमोड

आलीशान पैलेस में इस कमोड को पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल के पैलेस में इस कमोड को चर्चिल के कमरे के पास लगाया गया था, जहां उनका जन्म हुआ था। इस टॉयलेट को इटली के कलाकार मॉरीजियो कैटेलन द्वारा बनाया गया था। उनकी कला प्रदर्शनी विक्टरी इज नॉट एन ऑप्शन में इस टॉयलेट को लगाया गया था। दिलचस्प बात यह है कि 2016 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी यह कमोड उधार दिया जा चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश