1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. चीन की पनडुब्बी अपने ही जाल में फंस गई, 55 चीनी नौसैनिकों के मारे जाने की आशंका, सदमे में ड्रैगन

चीन की पनडुब्बी अपने ही जाल में फंस गई, 55 चीनी नौसैनिकों के मारे जाने की आशंका, सदमे में ड्रैगन

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Oct 04, 2023 12:31 pm IST,  Updated : Oct 04, 2023 01:22 pm IST

चीन की परमाणु पनडुब्बी ने दुश्मनों के लिए जो जाल बिछाया, खुद उसी में फंस गई। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिस्टम फेल होने की वजह से दम घुटने से 55 नौसैनिकों की मौत की आशंका है। यूके की एक ​सीक्रेट रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

चीन की पनडुब्बी अपने ही जाल में फंस गई- India TV Hindi
चीन की पनडुब्बी अपने ही जाल में फंस गई Image Source : FILE

China News: चीन ने पीले सागर में विदेशी जहाजों के लिए जो जाल बिछाया था, चीन की परमाणु पनडुब्बी खुद ही उसमें फंस गई। इस हादसे में 55 चीनी नौसैनिकों के मारे जाने की आशंका है। इस घटना से चीन सदमे में आ गया है। इस हादसे में पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के 55 नौसैनिकों की मौत की खबर है। ब्रिटेन के अखबार डेली मेल के अनुसार परमाणु पनडुब्बी पीले सागर में ब्रिटिश जहाजों को फंसाने के इरादे से बनाए गए जाल में ही खुद ही फंस गई। कुछ दिनों पहले भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था। अभी तक चीन की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है।

क्या हुआ था परमाणु पनडुब्बी में, क्यों गई इतने नौसैनिकों की जान?

यूके की एक सीक्रेट रिपोर्ट के अनुसार एक नौसैनिक मौत पनडुब्बी के ऑक्सीजन सिस्टम की विनाशकारी विफलता के कारण हुई। इसकी वजह से क्रू जहर का शिकार हो गया। कहा जा रहा है कि मृतकों में चीनी पीएलए नौसेना की पनडुब्बी '093-417' का कैप्‍टन और 21 और अधिकारी भी शामिल हैं। आधिकारिक तौर पर चीन ने इस घटना से इनकार कर दिया है। माना जा रहा है कि चीन ने अपनी क्षतिग्रस्त पनडुब्बी के लिए अंतरराष्‍ट्रीय मदद का अनुरोध मानने से भी इनकार कर दिया है।

पीले सागर में हुआ हादसा

यूके की इस घातक रिपोर्ट के बारे में कुछ इस तरह से लिखा गया, 'खुफिया रिपोर्ट है कि 21 अगस्त को पीले सागर में एक मिशन को अंजाम देते समय पनडुब्‍बी एक दुर्घटना का शिकार हुई थी। रिपोर्ट की मानें तो यह घटना 8 बजकर 12 मिनट पर हुई। इसके फलस्वरूप 55 नौसैनिकों की मौत हो गई। इनमें 22 अधिकारी, सात अधिकारी कैडेट, नौ जूनियर अधिकारी और 17 नाविक शामिल हैं। मृतकों में कैप्‍टन कर्नल जू योंग-पेंग भी शामिल हैं।' चीन की टाइप 093 पनडुब्बियां पिछले 15 सालों से नौसेना का हिस्‍सा हैं। यह 351 फीट लंबी है और टॉरपीडो से लैस हैं। टाइप 093 चीन की अत्‍याधुन‍िक पनडुब्बियों में से एक है और इसमें शोर न के बराबर होता है।

अमेरिकी जहाजों के लिए बिछाया जाल, खुद ही फंस गए!

रिपोर्ट में कहा गया है कि 'ऐसी आशंका है कि नौसैनिकों की मौत पनडुब्बी पर सिस्टम की विफलता की वजह से हाइपोक्सिया के कारण हुई थी। परडुब्बी चीनी नौसेना द्वारा अमेरिकी और सहयोगी पनडुब्बियों कौ फंसाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चेन और एंकर बाधा से टकरा गई। इस वजह से सिस्टम फेल हो गया। रिपेयरिंग के दौरान जहाज के आक्सीजन सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। इस मामले में सार्वजनिक तौर पर पनडुब्बी के संदिग्ध नुकसान की चीन ने कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है। 

Also Read: 

हले गैर जिम्मेदाराना बयान, अब कनाडा 'डैमेज कंट्रोल' करने में जुटा, जानिए कनाडाई विदेश मंत्री ने क्या दिया बयान?

US हाउस स्पीकर को ही पद से हटा दिया, अमेरिकी संसद का ऐतिहासिक निर्णय, जानिए क्यों हुआ ऐसा?

हिजाब नहीं पहना तो पुलिस ने पीटा, 16 साल की लड़की कोमा में, ईरान में फिर भड़क सकता विरोध प्रदर्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश