1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ट्रंप ने फिर लगाई जेलेंस्की की क्लास! बोले 'रूस ने पूरे यूक्रेन पर कब्जा नहीं कर दी है बड़ी रियायत'

ट्रंप ने फिर लगाई जेलेंस्की की क्लास! बोले 'रूस ने पूरे यूक्रेन पर कब्जा नहीं कर दी है बड़ी रियायत'

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Apr 25, 2025 02:13 pm IST,  Updated : Apr 25, 2025 02:13 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार इस बात की कोशिश कर रहे हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म हो सके। ट्रंप कई बार कह चुके हैं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की जंग के लिए जिम्मेदार हैं। अब एक बार फिर ट्रंप ने जेलेंस्की की क्लास लगाई है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

वाशिंगटन: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि रूस ने पूरे यूक्रेन पर कब्जा नहीं किया यह ‘काफी बड़ी रियायत’ है। हालांकि, ट्रंप के इस विचार का यूक्रेन और यूरोप के अधिकांश देशों ने कड़ा विरोध किया है। विरोध करने वाले देशों का कहना  है कि रूस का जमीन पर कब्जा नहीं करना कोई रियायत नहीं है। 

'यूक्रेन पर हमले रोके रूस'

इससे पहले बृहस्पतिवार को ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमले रोकने को कहा था। ट्रंप ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस की ओर से बड़े पैमाने पर किए गए हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘‘मुझे यह पसंद नहीं आया। मैं इससे खुश नहीं हूं।’’ उन्होंने इस घटना को ही लेकर पुतिन की आलोचना भी की है। 

रूस दिखा रहा है आक्रामक तेवर

गौरतलब है कि, रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में आक्रामक तेवर अपना लिए हैं। रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए गए हैं। हाल ही में रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से घातक हमले किए थे। इन हमलों में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 70 लोग घायल हुए थे।  

जंग को खींच रहे हैं जेलेंस्की

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई मौकों पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को निशाने पर ले चुके हैं। हाल ही में ट्रंप ने कहा था कि जेलेंस्की जंग को लंबा खींच रहे हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान ने मानी आतंकियों को पालने की बात, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोले '3 दशकों से अमेरिका और पश्चिम के लिए कर रहे ये गंदा काम'

पहलगाम आतंकी हमले पर अमेरिकी प्रवक्ता ने पाकिस्तानी पत्रकार को दिया दो टूक जवाब, बंद कर दी बोलती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश