1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस की यूनिवर्सिटी में नाबालिग ने की चाकूबाजी, भारतीय समेत 8 लोग घायल

रूस की यूनिवर्सिटी में नाबालिग ने की चाकूबाजी, भारतीय समेत 8 लोग घायल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Feb 07, 2026 11:46 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 11:46 pm IST

रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की एक यूनिवर्सिटी में एक नाबालिग ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक भारतीय सहित 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

नाबालिग ने चाकू से किया हमला। - India TV Hindi
नाबालिग ने चाकू से किया हमला। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। यहां के एक विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों के छात्रावास के खेल कक्ष में शनिवार को चाकूबाजी की गई। जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग ने चाकू से हमला किया। इस हमले में एक भारतीय और दो पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम आठ लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद से यूनिवर्सिटी में दहशत का माहौल है। पुलिस की टीम ने नाबालिग को पकड़ लिया है, जिसे बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाबालिग ने खुद को भी नुकसान पहुंचाया है। 

हॉस्टल में घुसकर किया हमला

गृह मंत्रालय ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, चाकू लिये एक किशोर रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य के उफा में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में घुस गया। यहां उसने डॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर हमला कर दिया और उनमें से कई को चाकू मार दिया। स्थानीय मीडिया ने गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इरिना वोल्क के हवाले से कहा, "हमलावर ने गिरफ्तारी का विरोध किया, जिसके दौरान दो पुलिस अधिकारियों को चाकू मार दिया गया। इसके अलावा, संदिग्ध ने खुद को भी शारीरिक नुकसान पहुंचाया।" हालांकि, छात्रों की पहचान या राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया गया। 

हमलावर अस्पताल में भर्ती

एक टेलीग्राम चैनल '112' ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि पीड़ितों में से कम से कम एक भारतीय था और दो हमलावर थे। जांच समिति ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 'बाजा' टेलीग्राम चैनल ने कहा कि हमलावर की पहचान 15 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में स्थानीय बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चार छात्रों और दो पुलिस अधिकारियों को स्थानीय क्लिनिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेन टीवी ने एम्बुलेंस वैन द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाने के फुटेज दिखाते हुए कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, "चारों ओर खून था"। 

यह भी पढ़ें-

नाइजीरिया में फिर दिखा बंदूकधारियों का आतंक, 3 लोगों को किया गोलियों से छलनी, पादरी समेत 11 लोग हुए किडनैप

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में फिर आया भूकंप, एक के बाद एक लग रहे झटकों से दहशत में लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश