1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पोलैंड से ग्रीस जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बम की खबर से मचा हड़कंप, विमान में 190 से ज्यादा यात्री

पोलैंड से ग्रीस जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, बम की खबर से मचा हड़कंप, विमान में 190 से ज्यादा यात्री

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 22, 2023 11:55 pm IST,  Updated : Jan 23, 2023 12:06 am IST

पोलैंड से ग्रीस जा रहे एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है, इस विमान में 190 से ज्यादा यात्री मौजूद थे। खबर मिली थी कि इस विमान में बम है, जिसके बाद आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Emergency landing of flight- India TV Hindi
बम की खबर के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

वारसॉ: पोलैंड से ग्रीस जा रहे एक विमान की रविवार को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। विमान में बम की सूचना के बाद ये फैसला लिया गया है। इस विमान में 190 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस बात की जानकारी ग्रीक रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से दी है। 

ये विमान रायनियर का था और ग्रीस जा रहा था। जैसे ही बम की सूचना मिली, वैसे ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं और उन्होंने क्रू से संपर्क करने के बाद ग्रीक युद्धक विमानों को सुरक्षा में तैनात किया। इसके बाद विमान को एथेंस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंड कराया गया और अब इसकी जांच चल रही है। 

ग्रीक मीडिया से जो खबरें सामने आ रही हैं, उनके मुताबिक, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और जांच की जा रही है। सारी जांचें पूरी होने के बाद विमान को उड़ान के लिए परमिशन दी जाएगी। 

10 जनवरी को गुजरात में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर गोवा जा रही फ्लाइट की 10 जनवरी को इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बम होने की खबर के बाद ये इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। ये फ्लाइट मॉस्को से गोवा जा रही थी। फ्लाइट में कुल 236 यात्री थे, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया था और सभी सुरक्षित थे।

ये भी पढ़ें- 

पाकिस्तान में इस्लाम कबूल न करने पर हिंदू लड़की से 3 दिन तक रेप, पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस

चीन में कोरोना मचा रहा तबाही, 80 फीसदी आबादी चपेट में आई, बीते हफ्ते 13 हजार मरे, जानें भारत का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश