1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इस यूरोपीय देश में 1 साल में 4 बार बदले प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति की कुर्सी भी कर रही डगमग

इस यूरोपीय देश में 1 साल में 4 बार बदले प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति की कुर्सी भी कर रही डगमग

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Sep 10, 2025 09:44 am IST,  Updated : Sep 10, 2025 09:44 am IST

भारत के सबसे मजबूत रक्षा साझेदार एक यूरोपीय देश ने 1 साल में चौथी बार अपने प्रधानमंत्री को बदल दिया है। इससे गंभीर राजनीतिक संकट की आहट आ रही है।

फ्रांस। - India TV Hindi
फ्रांस। Image Source : AP

पेरिस: आपको यह जानकर हैरानी होगी की भारत के अहम सहयोगी एक यूरोपी देश ने 1 साल में चौथी बार अपने प्रधानमंत्री को बदल दिया है। यहां के राष्ट्रपति की कुर्सी भी डगमग होती दिख रही है। हम भारत के सबसे मजबूत रक्षा साझेदारों में शुमार फ्रांस की बात कर रहे हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार देर रात रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

1 साल में चौथी बार बदलना पड़ा पीएम

फ्रांस को 1 साल में चौथी बार अपना प्रधानमंत्री बदलने की नौबत आई है। इससे फ्रांस में राजनीतिक अस्थिरता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। इस घटनाक्रम से साफ जाहिर हो रहा है कि फ्रांस गंभीर राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। इसीलिए लगभग एक साल में चौथी बार फ्रांस को नया प्रधानमंत्री बनाना पड़ा है।

लेकोर्नू फ्रांस के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री

नए प्रधानमंत्री लेकोर्नू (39) फ्रांस के इतिहास में सबसे कम उम्र के रक्षा मंत्री हैं। साल 2017 में मैक्रों के मध्यमार्गी आंदोलन में शामिल हुए लेकोर्नू ने इससे पहले विभिन्न पदों पर कार्य किया है। सोमवार को फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रांस्वा बायरू संसद में विश्वास मत हासिल करने में नाकाम रहे थे, जिसके बाद उनकी सरकार गिर गई थी। बायरू की सरकार के पक्ष में 194 जबकि विरोध में 364 वोट पड़े। मैक्रों ने पिछले साल दिसंबर में बायरू को प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। मगर विश्वास मत हासिल नहीं कर पाने से मैक्रों ने लेकोर्नू को नया प्रधानमंत्री बना दिया।(PTI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश