1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. पुतिन की चेतावनी से बेपरवाह फ्रांस उठाने जा रहा है बड़ा कदम, यूक्रेन में और भड़केगी जंग

पुतिन की चेतावनी से बेपरवाह फ्रांस उठाने जा रहा है बड़ा कदम, यूक्रेन में और भड़केगी जंग

 Published : Jun 07, 2024 06:46 am IST,  Updated : Jun 07, 2024 06:46 am IST

फ्रांस यूक्रेन की मदद करने के मकसद से बड़ा कदम उठाने जा रहा है। फ्रांस रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन को मिराज लड़ाकू विमान मुहैया कराएगा।

Emmanuel Macron and Volodymyr Zelenskyy- India TV Hindi
Emmanuel Macron and Volodymyr Zelenskyy Image Source : FILE AP

खारकीव: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चेतावनी से बेपरवाह फ्रांस यूक्रेन की बड़ी मदद करने जा रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस यूक्रेन को मिराज लड़ाकू विमान मुहैया कराएगा, ताकि वो रूसी आक्रमण से अपने देश की रक्षा कर सके। मैक्रों ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह यूक्रेन के साथ ‘‘एक नए सहयोग’’ और मिराज 2005 की बिक्री की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि मिराज रूसी हमलों के खिलाफ ‘‘यूक्रेन को अपनी जमीन, अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करने में सक्षम बनाएगा।’’ 

यूक्रेनी विमान चालकों को ट्रेनिंग देगा फ्रांस 

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस यूक्रेनी विमान चालकों को भी प्रशिक्षण देना शुरू करेगा। उन्होंने दोहराया कि यूक्रेन को उसके पश्चिमी सहयोगियों की तरफ से प्रदान किए गए हथियारों का उपयोग रूसी सैन्य ठिकानों और उन स्थानों को निशाना बनाने के लिए करने की अनुमति दी जानी चाहिए जहां से उस पर हमला किया जा रहा है। मिराज फ्रांस निर्मित लड़ाकू विमान है। 

पुतिन की चेतावनी 

बता दें कि, फ्रांस ने यह कदम तब उठाया है जब हाल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी थी कि रूस पश्चिमी देशों में लक्ष्यों पर हमला करने के लिए अन्य को लंबी दूरी के हथियार मुहैया करा सकता है। इससे पहले, पुतिन ने जर्मनी को चेतावनी दी थी कि यूक्रेन की तरफ से रूस पर हमला करने के लिए उसके (जर्मनी के) हथियारों का इस्तेमाल किया जाना एक ‘‘खतरनाक कदम’’ होगा। पुतिन ने यह भी कहा है कि यूक्रेन को पश्चिमी देशों द्वारा हथियारों की आपूर्ति "एक बहुत ही खतरनाक कदम" है, खासकर तब जब देने वाले देश हथियारों के इस्तेमाल को "नियंत्रित" कर रहे हों। 

रूस ने नहीं शुरू की जंग 

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस बात को भी दोहराया था कि उनके देश ने "यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू नहीं किया", इसके बजाय उन्होंने 2014 में पश्चिमी समर्थक क्रांति को दोषी ठहराया। पुतिन ने कहा था, "हर कोई सोचता है कि रूस ने यूक्रेन में युद्ध शुरू किया। मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि पश्चिम में, यूरोप में कोई भी यह याद नहीं रखना चाहता कि यह त्रासदी कैसे शुरू हुई।" एपी

यह भी पढ़ें:

इमरान खान को जेल में मिल रहीं ये आलीशान सुविधाएं, जानकर चौंक जाएंगे आप

यूक्रेन में "शांति समझौते" के लिए जेलेंस्की को है भारत पर बड़ा भरोसा, पीएम मोदी से की फोन पर बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश