1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ‘प्लेबॉय‘ मैगजीन के कवर पेज पर फ्रांस की मंत्री ने दिया पोज, मचा बवाल तो कही ये बात, पीएम नाराज

‘प्लेबॉय‘ मैगजीन के कवर पेज पर फ्रांस की मंत्री ने दिया पोज, मचा बवाल तो कही ये बात, पीएम नाराज

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 03, 2023 07:54 pm IST,  Updated : Apr 03, 2023 11:36 pm IST

फ्रांस कैबिनेट में सोशल इकोनॉमिक एंड फ्रेंच एसोसिएशन मामलों की मंत्री मार्लिन ने मैगजीन को 12 पेज का इंटरव्यू भी दिया है, जिसमें उन्होंने अबॉर्शन, महिला अधिकार और एलजीबीटी अधिकारों जैसे विषयों पर बेबाक राय रखी हैै। मार्लिन ऐसी पहली महिला नेता हैं, जो प्लेबॉय के कवर पेज पर नजर आई हैं।

‘प्लेबॉय‘ मैगजीन के कवर पेज पर फ्रांस की मंत्री ने दिया पोज, मचा बवाल तो कही ये बात, पीएम नाराज- India TV Hindi
‘प्लेबॉय‘ मैगजीन के कवर पेज पर फ्रांस की मंत्री ने दिया पोज, मचा बवाल तो कही ये बात, पीएम नाराज Image Source : AP

France News: फ्रांस की मंत्री मार्लिन शियाप्पा ने प्लेबॉय मैगजीन के कवर पेज पर एक पोज दिया है। इस तस्वीर से दुनियाभर में खलबली मच गई है। इस तस्वीर पर बवाल मचा तो खुद फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बॉर्न को आगे आकर मार्लिन की आलोचना करना पड़ा है। फ्रांस कैबिनेट में सोशल इकोनॉमिक एंड फ्रेंच एसोसिएशन मामलों की मंत्री मार्लिन ने मैगजीन को 12 पेज का इंटरव्यू भी दिया है, जिसमें उन्होंने अबॉर्शन, महिला अधिकार और एलजीबीटी अधिकारों जैसे विषयों पर बेबाक राय रखी हैै।  मार्लिन ऐसी पहली महिला नेता हैं, जो प्लेबॉय के कवर पेज पर नजर आई हैं। मार्लिन की यह तस्वीर प्लेबॉय मैगजीन के फ्रांस एडिशन में प्रकाशित होगी।

मार्लिन ने अपने बचाव में क्या कहा?

अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए दुनियाभर में मानी जाने वाली ‘प्लेबॉय‘ मैगजीन के फ्रंट पेज पर अपनी तस्वीरें छापने के निर्णय का मर्लिन ने बचाव किया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि ‘ महिलाएं अपने शरीर के साथ जो करना चाहती हैं, कर सकती हैंऔर हमें हर जगह, हर समय उनके अधिकार की रक्षा करनी है।‘ मार्लिन ने कहा, ‘फ्रांस में महिलाएं पूरी तरह आजाद हैं। इससे वामपंथी और पाखंडी लोग भले ही नाराज हों‘।

फेमि‍नस्‍ट राइटर रही हैं मार्लिन, अपने फैसलों से विवादित

बता दें कि फ्रांसिसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 2017 में मार्लिन को मौका दिया था, हालांकि अपने अजब फैसलों के चलते उन्होंने दक्षिणपंथियों को बार बार नाराज किया है। यहां तक कि फ्रांस की प्रधानमंत्री और वामपंथी आलोचकों का मानना है कि केंद्र सरकार की इस मंत्री ने अपने नए स्टंट से बड़ी गलती की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार के एक सहयोगी ने शनिवार बताया कि फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न, जो इस पद पर काबिज होने वाली दूसरी महिला हैं। उन्होंने मार्लिन को यह स्‍पष्‍ट करने के लिए बुलाया कि उनका ऐसा करना बिल्कुल भी उचित नहीं था। वो भी मौजूदा समय में।

Also Read:

तालिबानी राज में फिर दबाई गई महिलाओं की आवाज, एकमात्र महिला रेडियो स्टेशन बंद किया, ये बताई वजह

रावण के देश में गूंजेगी श्रीराम की महिमा, श्रीलंका में बनने जा रहा रामायण सर्किट, भारतीयों को मिलेगी ये सहूलियत

अब इस मुस्लिम देश ने सऊदी अरब से मांगा कर्ज, भारत भी आए थे इस इस्लामिक देश के राष्ट्रपति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश