1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों होंगे रिपब्लिक डे पर भारत के चीफ गेस्ट, निमंत्रण स्वीकार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों होंगे रिपब्लिक डे पर भारत के चीफ गेस्ट, निमंत्रण स्वीकार

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 22, 2023 11:23 am IST,  Updated : Jan 16, 2024 05:21 pm IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों आगामी 26 जनवरी को रिपब्लिक डे पर भारत के मुख्य अतिथि होंगे। इसके लिए भारत ने फ्रांस को न्यौता भेजा था, जिसे मैक्रों ने स्वीकार कर लिया है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के भारत के मेहमान बनने की खबरें थीं। लेकिन वे निजी वजहों से शामिल नहीं हो पाएंगे।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों - India TV Hindi
फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों Image Source : FILE

France News: फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भारत के चीफ गेस्ट होंगे। रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति को इन्विटेशन भेज दिया है। मैक्रों ने इसे स्वीकार भी कर लिया है। इससे पहले खबरें आई थीं कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के गणतंत्र दिवस समारोह में मेहमान बनकर आने की खबरें थीं,लेकिन वे रिपब्लिक डे समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। 

...तो बनेगा यह रिकॉर्ड

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए इस साल बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परेड के दौरान गेस्ट ऑफ ऑनर भी दिया गया था। अब फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस में शामिल होने भारत आ रहे हैं। वह भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले छठे फ्रांसीसी नेता होंगे। 1976 से लेकर अब तक कुल पांच बार भारत, फ्रांस के राष्ट्रध्यक्ष को रिपब्लिक डे के लिए आमंत्रित कर चुका है।

अब तक ये फ्रांसीसी राष्ट्राध्यक्ष हो चुके हैं ​शामिल

साल 1976 में फ्रांसीसी प्रधानमंत्री जैक्स शिराक रिपब्लिक डे में शामिल होने होले पहले नेता थे। इसके बाद 1980 में फ्रांसीसी राष्ट्रपति वैलेरी गिस्कार्ड डी’एस्टेंग, 1998 में राष्ट्रपति जैक्स शिराक, 2008 में राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और 2016 में राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद भारत के गणतंत्र दिवस में शामिल हो चुके हैं। भारत ने अब तक सबसे ज्यादा फ्रांसीसी नेताओं को ही अपने रिपब्लिक डे में आमंत्रित किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश