1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी में पहुंचे भारत के उपराष्ट्रपति धनखड़, भारतीयों को लेकर कही ये बड़ी बात

चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी में पहुंचे भारत के उपराष्ट्रपति धनखड़, भारतीयों को लेकर कही ये बड़ी बात

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 06, 2023 04:42 pm IST,  Updated : May 06, 2023 04:42 pm IST

ब्रिटेन पहुंचे धनखड़ ने अपने संबोधन में भारत की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों और इसकी सफलता की कहानी बयां की। उन्होंने कहा कि भारत की डेमोक्रेसी का कोई मुकाबला नहीं है।

चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी में पहुंचे भारत के उपराष्ट्रपति धनखड़, भारतीयों को लेकर कही ये बड़ी बात- India TV Hindi
चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी में पहुंचे भारत के उपराष्ट्रपति धनखड़, भारतीयों को लेकर कही ये बड़ी बात Image Source : ANI

Vice President in Britain: भारत के  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ महाराजा चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी समारोह में शिरकत कर रहे हैं। चार्ल्स की ताजपोशी शनिवार को हो रही है। शुक्रवार को दो दिनी यात्रा के दौरान लंदन पहुंचने पर भारत के उपराष्ट्रपति ने अपना वक्तव्य दिया है। उन्होंने लंदन में कहा कि ‘भारत को अपने 3.2 करोड़ विश्वव्यापी प्रवासियों पर गर्व है और इन्हें अपने राजदूतों के रूप में राष्ट्र के बारे में निराधार आख्यानों का विरोध करना जारी रखना चाहिए। ब्रिटेन पहुंचे धनखड़ ने अपने संबोधन में भारत की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों और इसकी सफलता की कहानी बयां की। उन्होंने कहा कि भारत की डेमोक्रेसी का कोई मुकाबला नहीं है।  

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के ‘अमृत काल‘ की उपलब्धियों के बारे में बात की। साथ ही भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ की अवधि को चिन्हित किया। उन्होंने कहा कि भारत इस दशके के अंत तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा। धनखड़ ने कहा कि ‘भारत के लिए गौरवशाली क्षण आ गया है और दुनिया इसे पहचान रही है।

‘आपको बनना होगा भारत का राजदूत‘

जगदीप धनखड़ ने आगे कहा कि ‘हर भारतीय को भारत का पल पल का राजदूत बनना होगा। भारत अब दुनिया के लिए विनिर्माण का अहम केंद्र है। इसलिए मेरा सभी से अनुरोध है कि देश की उन्नति में अपना योगदान दें। 

ताजपोशी में शामिल होंगे 100 देशों के राष्ट्राध्यक्ष

महाराजा पिं्रस चार्ल्स की ताजपोशी में भारत सहित 100 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया है।  राज्याभिषेक समारोह वेस्टमिंस्टर एबे में होगा। धनखड़ के साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी ब्रिटेन पहुंची हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश