1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. बेरहमी की इंतेहा! भारतीय मजदूर के साथ इस देश में जो हुआ वो जानकार कांप जाएगा आपका कलेजा

बेरहमी की इंतेहा! भारतीय मजदूर के साथ इस देश में जो हुआ वो जानकार कांप जाएगा आपका कलेजा

 Published : Jun 20, 2024 11:39 am IST,  Updated : Jun 20, 2024 11:44 am IST

इटली में एक भारतीय मजदूर की मौत हो गई है। भारतीय मजदूर की मौत खेत में काम करते समय हाथ कट जाने की वजह से हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इटली में भारतीय मजदूर की मौत (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
इटली में भारतीय मजदूर की मौत (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : AP

इटली में एक भारतीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। मजदूर की दर्दनाक मौत का मामला इटली की संसद तक में उठा है। हैरान करने वाली बात यह है कि जब खेती का काम करने के दौरान एक हादसे में भारतीय मजदूर का हाथ कट गया तो इलाज करवाने के बजाय खेत मालिक ने उसे घर के बाहर कूड़े की तरह फेंक दिया। खेत मजदूर सतनाम सिंह रोम के दक्षिण में लैटिना के एक खेत में काम करते समय घायल हो गए थे। हाथ कटने के बाद वो तड़पते रहे लेकिन किसी ने मदद नहीं की और आखिरकार उनकी मौत हो गई। लैटिना हजारों भारतीय प्रवासी श्रमिकों का घर है।

श्रम मंत्री ने क्या कहा 

इटली की श्रम मंत्री मरीना काल्डेरोन ने संसद को बताया, "लैटिना के ग्रामीण इलाकों में एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हुए भारतीय कृषि श्रमिक की मौत हो गई है और उन्हें बहुत गंभीर परिस्थितियों में छोड़ दिया गया था...उनकी मौत हो गई है।" उन्होंने कहा, "यह बर्बर कृत्य था, अधिकारी जांच कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि जो लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें दंडित किया जाएगा।''

भारतीय दूतावास ने की निंदा

इटली में स्थित भारतीय दूतावास ने इस घटना की निंदा करते हुए सतनाम की मौत पर दुख जताया है। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अफसरों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और सतनाम के घर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया एक्स पर सतनाम की मौत को लेकर जानकारी देते हुए लिखा कि दूतावास को इटली के लैटिना में एक भारतीय नागरिक की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की जानकारी है। हम स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। परिवार से संपर्क करने और कांसुलर सहायता प्रदान करने के प्रयास जारी है। 

पुलिस ने क्या कहा 

मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि उन्होंने सिंह की पत्नी और दोस्तों ने बुलाया था और एक एयर एम्बुलेंस भेजी गई थी। लैटिना में एक पुलिस प्रवक्ता ने एएफपी को बताया, "उन्हें रोम के एक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन आसपास उनकी मृत्यु हो गई।" केंद्र-वाम डेमोक्रेटिक पार्टी ने श्रमिकों के शोषण के लिए जाने जाने वाले क्षेत्र में सतनाम के साथ हुए व्यवहार की निंदा करते हुए इसे "सभ्यता की हार" बताया। 

मामले की हो रही है जांच

Flai CGIL ट्रेड यूनियन (कृषि और खाद्य उद्योग में श्रमिकों के लिए एक इतालवी संगठन) ने बताया कि खेत में काम करते समय ही सतनाम जख्मी हुए थे। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, आशा है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, सतनाम सिंह 30 या 31 वर्ष के थे और बिना कानूनी कागजात के काम कर रहे थे। जब वो घास काट रहे थे, तभी एक मशीन से उनका हाथ कट गया था। 

यह भी पढ़ें:

सबसे शक्तिशाली समझौता! जंग के हालात में क्या करेंगे रूस और उत्तर कोरिया, जान लीजिए

Hajj 2024: जानिए हज के दौरान मक्का में हुई मौतों को लेकर क्या बोले सऊदी अधिकारी, बेहोश होते दिखे लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश