1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग पर दुनिया में मचा घमासान, अब पुतिन के सहयोगी ने दिया बड़ा बयान

इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग पर दुनिया में मचा घमासान, अब पुतिन के सहयोगी ने दिया बड़ा बयान

 Published : Jun 17, 2025 11:16 pm IST,  Updated : Jun 17, 2025 11:16 pm IST

इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है। जंग के बीच रूस की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता है कि इजरायल ईरान के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए किसी मध्यस्थ की मदद लेगा।

 रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन- India TV Hindi
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन Image Source : AP

मास्को: ईरान और इजरायल के बीच जंग भयावह होती जा रही है। दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार भीषण हमले कर रहे हैं। इजरायल और ईरान में छिड़ी जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक सहयोगी ने बड़ा बयान दिया है। पुतिन के एक सहयोगी ने कहा है कि इजरायल ईरान के साथ संघर्ष को शांति के रास्ते पर लाने के लिए किसी मध्यस्थता के लिए तैयार नहीं है। 

क्या बोले क्रेमलिन के प्रवक्ता?

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने प्रेसवार्ता में कहा, ‘‘फिलहाल, हम इजरायल की ओर से किसी भी तरह की मध्यस्थता में शामिल होने या शांति के मार्ग पर चलने में अनिच्छा देख रहे हैं। हमने यही देखा है।’’ वह इस प्रश्न का उत्तर दे रहे थे कि क्या ईरान-इजरायल सैन्य संघर्ष के समाधान में मध्यस्थता करने की रूसी राष्ट्रपति की तत्परता पर कोई प्रतिक्रिया हुई है। पेस्कोव ने कहा कि रूस को नहीं लगता कि इजरायल ईरान के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए किसी मध्यस्थ की मदद लेगा और ‘सामान्य तौर पर शांति की राह पर आगे बढ़ेगा।’ 

यह भी जानें

दिमित्री पेस्कोव ने कहा, ‘‘आप सभी जानते हैं कि रूसी पक्ष और विशेष रूप से राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि यदि आवश्यक हुआ तो रूस ऐसी मध्यस्थता सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार है।’’ इस बीच, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपने इंडोनेशियाई समकक्ष सुगियोनो के साथ वार्ता के दौरान इस बात पर जोर दिया कि दुनिया को इजरायल और ईरान के बीच सैन्य संघर्ष को कम करने तथा कूटनीतिक समाधान खोजने के लिए कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश