Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लंदन में गूंजा जन-गण-मन, ग्रैमी विजेता रिकी केज ने नए अंदाज में दी प्रस्तुति

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लंदन में गूंजा जन-गण-मन, ग्रैमी विजेता रिकी केज ने नए अंदाज में दी प्रस्तुति

Edited By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia Published : Aug 14, 2023 09:34 pm IST, Updated : Aug 14, 2023 09:34 pm IST

भारत के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लंदन के एबी स्टूडियो में जन-गण-मन का राष्ट्रगान जमकर गूंजा। तीन बार के ग्रैमी अवॉर्ड विजेती रिकी केज ने इसे बिलकुल नए अंदाज में पेश कर समा बांध दिया।

लंदन में जन-गण-मन की प्रस्तुति देते ग्रैमी विजेता रिकी केज।- India TV Hindi
Image Source : FILE लंदन में जन-गण-मन की प्रस्तुति देते ग्रैमी विजेता रिकी केज।

भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लंदन में भी जन-गण-मन की धूम रही। तीन बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज ने सोमवार को लंदन के प्रतिष्ठित एबी रोड स्टूडियो में अब तक के सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा के साथ रिकॉर्ड किए गए देश के राष्ट्रगान की प्रस्तुति जारी की। इसे बिलकुल नए अंदाज में पेश किया गया। स्टूडियो में मौजूद लोगों के रग-रग में मां भारती से प्रेम की धारा बह उठी। लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिया।  भारत के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जन-गण-मन के राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति में शामिल होकर  लोग भाव-विभोर हो उठे।

रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा (आरपीओ) के 100 सदस्यीय ब्रिटिश ऑर्केस्ट्रा ने 'जन गण मन' की रिकॉर्डिंग की। इसे कुछ दिन पहले मंगलवार को भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिकॉर्ड किया गया था। केज और लंदन में भारतीय मिशन ने प्रवासी सदस्यों से इस मील के पत्थर को हासिल करने का जश्न मनाते हुए एक मिनट लंबा यह वीडियो को साझा करने का आह्वान किया। केज ने ‘एक्स’ (पूर्व नाम ट्विटर) पर लिखा, "कुछ दिन पहले, मैंने लंदन के प्रसिद्ध एबी रोड स्टूडियो में भारत के राष्ट्रगान की प्रस्तुति के लिए 100 सदस्यों वाले ब्रिटिश ऑर्केस्ट्रा, द रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया था।

भारत के राष्ट्रगान का बना नया रिकॉर्ड

केज ने ‘ कहा, “यह भारत के राष्ट्रगान को रिकॉर्ड करने वाला अब तक का सबसे बड़ा ऑर्केस्ट्रा है, और यह शानदार है! अंत में 'जय हे' ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए। एक भारतीय संगीतकार के रूप में बहुत अच्छा लगा :-) मैं इस स्वतंत्रता दिवस पर इस ऐतिहासिक रिकॉर्डिंग को आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं - इसका उपयोग करें, इसे साझा करें, इसे देखें, लेकिन सम्मान के साथ :-) यह अब आपका है। जय हिंद।' (भाषा)

यह भी पढ़ें

पश्चिमी देशों की आपत्तियों को खारिज कर चीनी रक्षामंत्री जा रहे रूस और बेलारूस के दौरे पर, जानें मकसद

दुनिया भर के पर्वतारोहियों के लिए माउंट एवरेस्ट के शिखर पर चढ़ना हुआ मुश्किल, नेपाल ने किया ये फैसला

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement