1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्वदेश रवाना हुए उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग, रूस से हथियारों की गुप्त डील से आशंकित यूक्रेन और अमेरिका

स्वदेश रवाना हुए उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग, रूस से हथियारों की गुप्त डील से आशंकित यूक्रेन और अमेरिका

 Written By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Sep 17, 2023 04:36 pm IST,  Updated : Sep 17, 2023 06:52 pm IST

करीब 6 दिनों तक रूस में रहने के बाद उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन रविवार को स्वदेश रवाना हो गए हैं। रूस की सरकारी मीडिया ने उनके रवानगी की खबर दी है। रूस यात्रा के दौरान किम जोंग ने राष्ट्रपति पुतिन और रक्षामंत्री सर्गेई शोइगू से वार्तालाप की। उन्होंने रूसी बमवर्षक, किंझल मिसाइल और युद्धपोत देखे।

रूस से स्वदेश रवाना होते किम जोंग उन।- India TV Hindi
रूस से स्वदेश रवाना होते किम जोंग उन। Image Source : AP

रूस की कई दिनों तक यात्रा करने के बाद उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन रविवार को स्वदेश रवाना हो गए हैं। स्वदेश वापसी से पहले किम जोंग ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। माना जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हथियारों की महत्वपूर्ण डील हुई। हालांकि द्विपक्षीय वार्ता के बिंदुओं को मीडिया में साझा नहीं किया गया। रूस और उत्तर कोरिया में हथियारों की डील से आशंकित अमेरिका ने दोनों देशों को किसी भी तरह की ऐसी डील करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी। मगर किम जोंग और पुतिन ने अमेरिकी चेतावनी को कोई महत्व नहीं दिया।

उत्तर कोरिया की रवानगी से पहले किम जोंग उन ने रूस के महत्वपूर्ण हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों का दौरा किया। उन्होंने रूस के परमाणु बमवर्षक विमानों को भी देखा। इसके बाद वह प्रशांत बेड़े में रूसी युद्धपोत देखने भी गए। रूस के परमाणु बम वर्षक विमानों और किंझल मिसाइल को देखकर उनका दिल आ गया। कहा जा रहा है कि किम जोंग ने रूस को हथियार, मिसाइल और गोला-बारूद मुहैया कराने के बदले में बमवर्षक विमान और किंझल मिसाइल की इच्छा जाहिर की है।

6 दिन रूस में रहे किम जोंग ने बढ़ाई पश्चिम में चिंता

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन पूरे 6 दिन तक रूस की यात्रा पर रहे। इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से लेकर रक्षामंत्री सर्गेई सोइगू से कई दौर की वार्ता की। रूस के सभी महत्वपूर्ण सैन्य और हथियारों के ठिकानों का दौरा किया। 6 दिनों की यात्रा के दौरान रूस और उत्तर कोरिया में कई महत्वपूर्ण डील होने की आशंका यूक्रेन सहित अमेरिका व पश्चिमी देशों की ओर से जाहिर की जा रही है। किम जोंग रूस के पूर्वी क्षेत्र ‘फार ईस्ट’ की यात्रा समाप्त करने के बाद अब स्वदेश रवाना हो गए हैं। रूस की सरकारी समाचार समिति ‘आरआईए’ ने बताया कि रविवार को किम को विदाई दी गई। किम अपनी बख्तरबंद ट्रेन से मंगलवार को रूस पहुंचे थे। उन्होंने हथियारों और प्रौद्योगिकी से जुड़े कई स्थलों का दौरा किया। रूस और उत्तर कोरिया पर पश्चिमी देशों ने कई प्रतिबंध लगाए हैं तथा उन्हें अलग-थलग कर दिया है। विशेषज्ञों का मनना है कि दोनों देश अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गहरा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें

"मैं होता अमेरिका का राष्ट्रपति तो नहीं आने देता रूस-यूक्रेन युद्ध की नौबत"..इस बार जीता तो.., पुतिन के बारे में ट्रंप ने कही ये बात

स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के मामले को पाकिस्तान में दोबारा खोले जाने की क्यों हुई मांग, जानें अदालत ने फिर क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश