1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. खुला ही रह गया लंदन का टॉवर ब्रिज, आधे घंटे तक प्रभावित हुआ यातायात, जानिए क्या है पूरा मामला?

खुला ही रह गया लंदन का टॉवर ब्रिज, आधे घंटे तक प्रभावित हुआ यातायात, जानिए क्या है पूरा मामला?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Sep 29, 2023 08:36 pm IST,  Updated : Sep 29, 2023 08:36 pm IST

ब्रिटेन में खुली स्थिति में लंदन का टावर ब्रिज फंस गया। इस कारण सड़कों पर ट्रैफिक जाम लग गया। इस वजह से आधे घंटे तक यातायात बाधित हो गया।

लंदन का टॉवर ब्रिज- India TV Hindi
लंदन का टॉवर ब्रिज Image Source : FILE

London Tower Bridge News: लंदन की थेम्स नदी पर बने टॉवर ब्रिज एक नाव को वहां से गुजरने की अनुमति देने के बाद खुली स्थिति में फंस गया। इससे यातायात काफी समय के लिए प्रभावित हो गया। दरअसल, बार्ज नाव को ब्रिज के नीचे से गुजरना था, जिस वजह से उसे खोला गया। हालांकि, इससे बाद ब्रिज को बंद करने में बाधा आई। इस वजह से लंदन की सड़को में यातायात बाधित हो गया। 

आधे घंटे बंद हो पाया ब्रिज

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि करीब आधे घंटे बाद ब्रिज को बंद किया गया। मीडिया से बात करते हुए एक व्यक्ति ने बताया, 'ब्रिज को खुली स्थिति में देखकर पहले बहुत अच्छा लग रहा था, लेकिन इसे एक अलग नजर से देखे तो अंदाजा लगेगा कि इससे कितना मुश्किल हो सकता है। मैं थोड़ी देर वहां रूका था और इतने में बहुत बड़ा जाम लग गया, जिसमें दो पर्यटन बस भी शामिल था।' काफी देर इंतजार करने के बाद ब्रिज को बंद किया गया। ब्रिज बंद होते ही वहां मौजूद लोग झूम उठे। 

उन्होंने आगे कहा, ' नजारा देखकर बहुत खुश हुए। हमने  इससे पहले कभी भी पॉप-अप नहीं देखा था। ब्रिज बंद करने के बाद सबसे पहले बाइक को वहां से गुजरने की अनुमति दी गई और फिर कुछ देर में ही यातायात शुरू हो गया।' इस मूबेवल टावर को ग्रेटर लंदन के टावर हैम्लेट्स और लंदन के साउथवार्क के बीच थेम्स नदी के ऊपर बनाया गया है। इस ब्रिज को 1894 में बनाया गया था। यह 240 मीटर (800 फीट) लंबा और 76 मीटर (250 फीट) चौड़ा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश