1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. भीषण भूस्खलन से जॉर्जिया के रिसॉर्ट में हाहाकार, 7 लोगों की मौत और 30 से अधिक लापता

भीषण भूस्खलन से जॉर्जिया के रिसॉर्ट में हाहाकार, 7 लोगों की मौत और 30 से अधिक लापता

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Aug 04, 2023 11:16 pm IST,  Updated : Aug 04, 2023 11:16 pm IST

जॉर्जिया में भारी बारिश लोगों का काल बनकर आई। जॉर्जिया के पहाड़ों में स्थित एक रिसॉर्ट क्षेत्र में लैंडस्लाइड होने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से 35 लोग लापता हैं, जिन्हें खोजने के लिए टीमें काम कर रही हैं। जॉर्जिया के प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना जाहिर की है।

जॉर्जिया में लैंडस्लाइड- India TV Hindi
जॉर्जिया में लैंडस्लाइड Image Source : FILE

मूसलाधार बारिश और भयंकर बाढ़ ने यूरोपीय देश जॉर्जिया को जर्जर कर दिया है। इससे बड़े पैमाने पर लोगों की मौतें हुई हैं। साथ सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं और काफी संख्या में लोग लापता हुए हैं। अधिकांश लोगों के घर, दुकान, कारोबारी संस्थान या तो पानी में डूब गए हैं या फिर बह गए हैं। रही-सही कसर भूस्खलन पूरा कर दे रहा है। इससे लोगों की जिंदगी नर्क बन चुकी है। जॉर्जिया में एक ऐसे ही   हाहाकारी भूस्खलन से हलचल मच गई है। इसमें आरंभिक तौर पर 7 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। 

यह भूस्खलन पूर्वी यूरोपीय देश जॉर्जिया के पहाड़ों में स्थित एक रिसॉर्ट क्षेत्र में हुआ है। भूस्खलन के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी। खबरों के मुताबिक यह भूस्खलन राजधानी त्बिलिसी से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित शोवी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुआ। यह शोवी क्षेत्र अपने खनिजों और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों के लिए लोकप्रिय है और इसमें कॉटेज और छोटे होटल हैं।

जॉर्जिया के पीएम ने क्षेत्र का दौरा कर जताया दुख

घटना के बाद जॉर्जिया के प्रधानमंत्री इराकली गैरीबाश्विली ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल पर भूस्खलन की त्रासदी देखी। पीएम ने  कहा कि मरने वालों की संख्या सात है। राहत और बचाव दल जुटे हैं। 30 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं जॉर्जिया की स्थानीय मीडिया की खबरों में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि भूस्खलन के बाद से लगभग 35 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन भारी बारिश के कारण हुआ है। (एपी)

यह भी पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र में फिर बेइज्जत हुआ पाकिस्तान, कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने दे दी ये कड़ी नसीहत

कुर्सी पर बैठी रही ये भारतीय महिला और सामने घंटों कठघरे में खड़े रहे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, जानें मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश