1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. नतासा पर्क मूसर स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं, ऐसे तय किया सफर

नतासा पर्क मूसर स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं, ऐसे तय किया सफर

 Published : Nov 14, 2022 10:30 am IST,  Updated : Nov 14, 2022 10:30 am IST

Slovenia First Female President Natasa Perc Musar: उदारवादी नेता नतासा पर्क मूसर यूरोपीय देश स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं। उन्होंने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए ‘रन-ऑफ’ में देश के पूर्व विदेश मंत्री एंजे लोगर को मात दी है।

स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनीं गईं नतासा मूसर- India TV Hindi
स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनीं गईं नतासा मूसर Image Source : AP

Slovenia First Female President Natasa Perc Musar: उदारवादी नेता नतासा पर्क मूसर यूरोपीय देश स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गई हैं। उन्होंने रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए ‘रन-ऑफ’ में देश के पूर्व विदेश मंत्री एंजे लोगर को मात दी है। स्लोवेनिया में नतासा से पहले किसी भी महिला को राष्ट्रपति बनने का सौभाग्य नहीं मिल सका था। नतासा के निर्वाचित होने के बाद से पूरे देश में खुशी की लहर है।

राष्ट्रपति चुने जाने के बाद नतासा मूसर ने कहा कि उनका पहला काम स्लोवानिया में दक्षिणपंथियों और वामपंथियों के बीच मौजूद गहरी खाई को पाटना होगा। यह नतासा के लिए सबसे बड़ी चुनौती भी है, क्योंकि दक्षिण और वामपंथियों में बन चुकी गहरी खाईं के  चलते अक्सर देश में हिंसक घटनाएं होती रहती हैं। इससे स्लोवानिया में अशांति का माहौल कायम रहता है।  

ऐसे राष्ट्रपति चुनी गईं नतासा

स्लोवेनिया में ‘रन-ऑफ’ एक मतदान प्रणाली है, जिसमें पहले दौर में सर्वाधिक मत हासिल करने वाले दो उम्मीदवार दूसरे दौर में प्रवेश करते हैं और उसमें जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी को विजेता घोषित किया जाता है। अधिकारियों के मुताबिक, ‘रन-ऑफ’ में नतासा मूसर को 54 फीसदी, जबकि लोगर को 46 प्रतिशत वोट मिले। इस प्रकार नतासा को राष्ट्रपति घोषित किया गया। नतासा मूसर के राष्ट्रपति चुने जाने से अप्रैल में स्लोवेनिया के संसदीय चुनाव में जीत दर्ज करने वाले मध्यममार्गी-वाम गठबंधन की स्थिति और मजबूत होगी। समर्थकों द्वारा जीत का जश्न मनाए जाने के बीच मूसर ने कहा, ‘‘ मेरा पहला काम स्लोवेनिया के सभी नागरिकों के बीच संवाद की शुरुआत कराना होगा।

लोगर ने मानी हार
नतासा मूसर अब स्लोवेनिया की राष्ट्रपति चुन ली गई हैं। इसके बाद लोगर (46) ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मूसर चुनाव प्रचार अभियान के दौरान देशवासियों से किए गए ‘‘सभी वादों पर खरी उतरेंगी।’’ मूसर (54) 1991 में यूगोस्लाविया के विघटन के बाद एक स्वतंत्र देश के रूप में अस्तित्व में आए स्लोवेनिया की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। वह एक जानी-मानी वकील भी हैं, जिन्होंने स्लोवेनिया में ‘कॉपीराइट’ सहित अन्य मामलों में अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने देश और समाज हित में पहले भी काफी कार्य किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश