लिमासोल (साइप्रस): साइप्रस की धरती से पीएम मोदी ने फिर दुनिया को भारत की बढ़ती ताकत का ऐहसास कराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साइप्रस के लिमासोल शहर में एक व्यावसायिक गोलमेज सम्मेलन में कहा कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। बता दें कि यह सम्मेलन साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडूलाइड्स की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। इस दौरान साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया।
पीएम मोदी को अब तक मिले 23 अंतरराष्ट्रीय सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 से अब तक 23 देशों से सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। यह सम्मान उनके कुशल नेतृत्व, वैश्विक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में योगदान को दर्शाते हैं। ये सम्मान भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री मोदी की प्रभावशाली विदेश नीति का प्रमाण भी हैं।
क्या है ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ सम्मान
इस सम्मान का नाम साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्चबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने पीएम मोदी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘साइप्रस के ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ सम्मान को प्राप्त करके मैं बहुत खुश हूं। मैं इसे हमारे देशों के बीच की मित्रता को समर्पित करता हूं।’’ यह 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह भारत-साइप्रस की भरोसेमंद दोस्ती का सम्मान है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में हमारी सक्रिय साझेदारी नई ऊंचाइयों को छुएगी।
पीएम मोदी को मिले अब तक सम्मानों की लिस्ट
