PM Modi France Visit Highlight: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की दो दिन की यात्रा पर हैं। पीएम मोदी का आज राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों और फ्रांस के समकक्ष से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने अपनी यात्रा को कई मायनों में खास बताया। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश रक्षा और रणनीतिक सेक्टर में एकदूसरे के साझेदार हैं। पीएम मोदी यहां बेस्टिल डे परेड के साक्षी बनेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने इस खास सालाना परेड के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित किया है। खास बात यह है कि इस परेड में भारतीय सेना के तीनों अंगों की टुकड़ियां भी हिस्सा लेंगी।