1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर ने की पीएम मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तारीफ, बोले ' हम भी कर सकते हैं विचार'

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर ने की पीएम मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तारीफ, बोले ' हम भी कर सकते हैं विचार'

 Published : Apr 11, 2025 02:25 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 02:25 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2024 में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम अभियान' की शुरुआत की थी। अब पीएम मोदी के इस अभियान की सराहना स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने की है।

PM Modi unveiled 'Ek Ped Maa Ke Naam' initiative last year (Representative Image)- India TV Hindi
PM Modi unveiled 'Ek Ped Maa Ke Naam' initiative last year (Representative Image) Image Source : PTI

PM Modi Initiative Ek Ped Maa Ke Naam: स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सराहना की है। राष्ट्रपति पीटर ने कहा कि उनका देश भी ऐसी पहल पर विचार कर सकता है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्लोवाकिया की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को नित्रा में एक पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान पेलेग्रिनी को इस अभियान के बारे में बताया था। नित्रा स्लोवाकिया का सबसे पुराना शहर माना जाता है। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया पीएम मोदी के अभियान का जिक्र

ब्रातिस्लावा से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित इस शहर में ‘टाटा मोटर्स जेएलआर संयंत्र’ है जो स्लोवाकिया में किसी भारतीय कंपनी द्वारा किया गया सबसे बड़ा निवेश है। दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने संयंत्र का दौरा करने के बाद एक सार्वजनिक उद्यान में स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रीय वृक्ष लिंडेन का पौधा लगाया। नित्रा शहर के मेयर मारेक हट्टास भी उनके साथ मौजूद थे। इस दौरान मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी की ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल का जिक्र किया। 

पीएम मोदी ने की थी अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की थी और नई दिल्ली के एक उद्यान में पीपल का पेड़ लगाया था। इसी दौरान पीएम मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीयों से की मुलाकात 

राष्ट्रपति मुर्मू ने बाद में एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की और उनसे देश का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में यहां भारतीय समुदाय की संख्या चार गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे युवाओं ने भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप केंद्र बना दिया है और भारत अब ई-कॉमर्स, एआई और कई अन्य क्षेत्रों के लिए एक वैश्विक केंद्र बन गया है।’’ 

यह भी पढ़ें:

स्लोवाकिया ने राष्ट्रपति मुर्मू दी डॉक्टरेट की मानद उपाधि, रामायण आधारित कठपुतली का लिया आनंद

मुंबई हमलों में शामिल आतंकियों के लिए तहव्वुर राणा ने की थी 'निशान-ए-हैदर' की वकालत, कहा था 'भारतीय इसके हकदार हैं'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश