Narendra Modi ने अपनी इटली की यात्रा के दौरान वहां की PM Giorgia Meloni के संग दुनिया भर में मशहूर रोम के ऐतिहासिक Colosseum का दौरा किया। पीएम मोदी और इटली में उनकी समकक्ष Giorgia Meloni की इस मुलाकात और दौरे की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जो PM मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की हैं। जानें PM मोदी ने रोम में प्रधानमंत्री मेलोनी से मुलाकात और अपने Colosseum दौरे को लेकर क्या कहा।
इटली की PM मेलोनी से मुलाकात पर प्रधानमंत्री मोदी का पोस्ट
पीएम मोदी ने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'रोम पहुंचने पर, प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मिलने का मौका मिला, जिसके बाद हमने प्रतिष्ठित Colosseum का दौरा किया। हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। आज की हमारी वार्ता के लिए उत्सुक हूं, जिसमें हम भारत-इटली मित्रता को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा जारी रखेंगे।'
PM मोदी ने शेयर की Colosseum दौरे की तस्वीरें
तस्वीरों में दिख रहा है कि PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री एक साथ Colosseum पहुंचे। इस दौरान, दोनों ने साथ खड़े होकर तस्वीरें भी खिंचवाईं, जिसमें पीछे की तरफ Colosseum दिखाई दे रहा है। एक अन्य फोटो में दोनों कार के अंदर साथ बैठे दिख रहे हैं। एक दूसरी तस्वीर में दोनों नेता चर्चा करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
भारत-इटली के द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई दिशा
गौरतलब है कि भारत-इटली के बीच बढ़ते स्ट्रैटेजिक और इकोनॉमिक कोऑपरेशन के लिहाज से PM मोदी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ वर्षों में ट्रेड, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, एनर्जी और इंडो-पैसिफिक रीजन में सहयोग लगातार बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी और इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी की यह मुलाकात दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा दे सकती है।
प्राचीन रोमन सभ्यता की धरोहर है Colosseum
जान लें कि Colosseum, विश्व के सबसे मशहूर ऐतिहासिक स्मारकों में से एक है। यह प्राचीन रोमन सभ्यता की धरोहर है। ऐसे प्रतिष्ठित स्थल पर इटली और भारत के प्रधानमंत्री की मौजूदगी को सांस्कृतिक और कूटनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- जॉर्जिया मेलोनी ने PM मोदी के साथ शेयर की सेल्फी, बोलीं- 'रोम में आपका स्वागत है मेरे दोस्त'