1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस-यूक्रेन जंग के बीच पोलैंड के हवाई क्षेत्र में घुसे Russian Drones, जानें फिर क्या हुआ

रूस-यूक्रेन जंग के बीच पोलैंड के हवाई क्षेत्र में घुसे Russian Drones, जानें फिर क्या हुआ

 Published : Sep 10, 2025 07:20 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 07:20 pm IST

रूस-यूक्रेन जंग के बीच कुछ ऐसा हुआ है कि पोलैंड बुरी तरह भड़क गया है। पोलैंड ने कहा है कि रूस के ड्रोन ड्रोन उसके हवाई क्षेत्र में घुसे थे। पोलैंड की सेना ने इस मामले में उचित कदम भी उठाए हैं।

Poland Shot Down Russian Drones- India TV Hindi
Poland Shot Down Russian Drones Image Source : AP

वारसॉ: रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच पोलैंड ने कहा है कि रूस के ड्रोन उसके हवाई क्षेत्र में घुसे और इनमें से कुछ ड्रोनों ने सीधा खतरा पैदा किया, जिन्हें उसकी सेना और नाटो सहयोगियों ने मार गिराया। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘कल रात बड़ी संख्या में रूसी ड्रोनों ने पोलैंड के वायु क्षेत्र का उल्लंघन किया। जिन ड्रोनों से सीधा खतरा पैदा हो रहा था, उन्हें मार गिराया गया।’’ 

पोलैंड की सेनाओं को किया गया सतर्क

पोलैंड की सशस्त्र सेनाओं को मंगलवार रात और बुधवार सुबह सतर्क कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने इसे ‘‘यूक्रेन में स्थित लक्ष्यों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हवाई हमले’’ बताया था। रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिज ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ‘‘10 से अधिक वस्तुएं’’ पोलैंड के वायु क्षेत्र में घुस आईं और जो पोलैंड की सुरक्षा के लिए खतरा थीं, उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। वारसॉ के चोपिन हवाई अड्डे ने सैन्य अभियानों के कारण हवाई क्षेत्र बंद होने का हवाला देते हुए कई घंटों के लिए उड़ानें निलंबित कर दीं। 

रूस ने क्या कहा?

पोलैंड के सशस्त्र बलों ने बुधवार सुबह कहा कि उन स्थानों पर तलाशी ली जा रही है जहां ड्रोन संभावित रूप से गिरे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वो ऐसी किसी भी वस्तु के पास ना जाएं, उसे ना छुएं या ना हिलाएं क्योंकि ये वस्तुएं खतरा पैदा कर सकती हैं और उनमें खतरनाक सामग्री हो सकती है। पोलैंड ने पहले भी यूक्रेन पर हमलों के दौरान रूसी वस्तुओं के उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की शिकायत की है।  वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि उसने रात भर में विभिन्न रूसी क्षेत्रों में 122 यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट कर दिया, जिनमें क्रीमिया और काला सागर के क्षेत्र भी शामिल हैं। 

पोलैंड में पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

पोलैंड के रक्षा मंत्री ने अगस्त में कहा था कि पूर्वी पोलैंड में मकई के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरी वस्तु की पहचान रूसी ड्रोन के रूप में हुई थी और उन्होंने इसे रूस द्वारा की गई उकसावे की कार्रवाई बताया था। मार्च में पश्चिमी यूक्रेन में हमले के दौरान एक रूसी मिसाइल के पोलिश हवाई क्षेत्र से गुजरने के बाद पोलैंड ने जेट विमानों को भेजा था। 2022 में एक मिसाइल पोलैंड में गिरी थी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। (एपी)

यह भी पढ़ें:

रूस-यूक्रेन जंग को लेकर पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच हुई वार्ता, इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

नेपाल के बाद अब फ्रांस की सड़कों पर भयानक हिंसा, राष्ट्रपति मैक्रों के विरोध में उतरे सैकड़ों लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश