1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. वेटिकन सिटी में आज होगा पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार, राष्ट्रपति ट्रंप समेत दुनिया भर से पहुंचे नेता

वेटिकन सिटी में आज होगा पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार, राष्ट्रपति ट्रंप समेत दुनिया भर से पहुंचे नेता

 Published : Apr 26, 2025 12:37 pm IST,  Updated : Apr 26, 2025 12:37 pm IST

कैथोलिक चर्च के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी सप्ताह सोमवार को उनका निधन हो गया था। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में दुनिया के कई बड़े नेता पहुंचे हैं।

पोप फ्रांसिस का हुआ निधन- India TV Hindi
पोप फ्रांसिस का हुआ निधन Image Source : AP

वेटिकन सिटी: पोप फ्रांसिस को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। पोप का अंतिम संस्कार वेटिकन सिटी में स्थित सेंट पीटर्स स्क्वायर में होगा। दुनियाभर के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए वेटिकन पहुंचे हैं। अंतिम संस्कार में दो लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। 

पोप ने किए कई सुधार

फ्रांसिस ने पिछले साल वेटिकन की परंपराओं और रीति-रिवाजों में बदलाव कर उन्हें सरल बनाते समय अपने अंतिम संस्कार समारोह को लेकर अपनी इच्छा भी बताई थी। वेटिकन ने कहा कि उनका उद्देश्य पोप की भूमिका को केवल एक पादरी के रूप में दिखाना था, ना कि इस दुनिया के एक शक्तिशाली व्यक्ति के रूप में। फ्रांसिस ने पोप के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान आमूलचूल सुधार किए, पादरियों के सेवक होने पर जोर दिया। उन्होंने 2013 में अपने चयन के कुछ ही दिन बाद ही इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया था। 

पोप फ्रांसिस का हुआ निधन
Image Source : APपोप फ्रांसिस का हुआ निधन

सोमवार को हुआ था निधन

पोप के अंतिम संस्कार में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एवं यूरोपीय संघ के नेता, राजकुमार विलियम और स्पेन के शाही परिवार समेत कई गणमान्य लोग शामिल हो रहे हैं। बेसिलिका की देखरेख करने वाले आर्कबिशप ने शुक्रवार को बताया था कि पोप फ्रांसिस ने खुद को ‘सेंट मैरी मेजर बेसिलिका’ में दफनाए जाने की इच्छा जताई थी। फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया था। वह 88 वर्ष के थे। (एपी)

यह भी पढ़ें:

Pahalgam Terror Attack: भारत ने स्थगित की सिंधु नदी जल संधि, पाकिस्तान ने जो किया वो जानकर हंस पड़ेंगे आप

पाकिस्तान की शर्मनाक करतूत, लंदन में अभिनंदन की तस्वीर दिखाकर किया गया बेहूदा इशारा; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश