1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. मध्य और दक्षिणी मुंबई में हुई बिजली गुल, अंधेरी से चर्चगेट के बीच लोकल ट्रेन रुकी

मध्य और दक्षिणी मुंबई में हुई बिजली गुल, अंधेरी से चर्चगेट के बीच लोकल ट्रेन रुकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2022 01:10 pm IST,  Updated : Feb 27, 2022 01:13 pm IST

बिजली आपूर्ति रुकने से अंधेरी और चर्चगेट रेलवे स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन की आवाजाही बाधित हो गई। देश की आर्थिक राजधानी की जीवनरेखा समझी जाने वाली लोकल ट्रेन कुछ देर बाधित रहने के बाद मध्य रेलवे मार्ग पर संचालित की रही हैं, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई में लोकल ट्रेन रुकी- India TV Hindi
मुंबई में लोकल ट्रेन रुकी Image Source : PTI

Highlights

  • मध्य और दक्षिणी मुंबई के कुछ इलाकों में रविवार सुबह बिजली गुल हो गई
  • अंधेरी और चर्चगेट रेलवे स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन की आवाजाही बाधित हो गई
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है

मध्य और दक्षिणी मुंबई के कुछ इलाकों में रविवार सुबह बिजली गुल हो गई, जिससे एक लाइन पर लोकल ट्रेन सेवा बाधित हो गई। पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि बिजली आपूर्ति रुकने से अंधेरी और चर्चगेट रेलवे स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन की आवाजाही बाधित हो गई। देश की आर्थिक राजधानी की जीवनरेखा समझी जाने वाली लोकल ट्रेन कुछ देर बाधित रहने के बाद मध्य रेलवे मार्ग पर संचालित की रही हैं, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। 

इससे पहले, मध्य मुंबई के सायन, दादर और माटुंगा इलाके के लोगों ने बिजली गुल होने की सूचना दी थी। नगर निकाय के पार्षद नेहल शाह ने बताया कि इस तरह की सूचनाएं दक्षिण मुंबई के इलाकों से भी मिली थीं। अधिकारियों ने बताया कि बिजली गुल होने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है और आपूर्ति बहाल करने की कोशिशें जारी हैं। 

टाटा पावर से जब इस बिजली कटौती को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था। हालांकि कुछ ही समय में इस कमी को ठीक कर लिया गया था और फिर से बिजली आ गई थी। ऐसा ही एक फॉल्ट 12 अक्टूबर 2020 को हुआ था जब मुंबई के कई इलाकों में बिजली कटौती की वजह से लोकल ट्रेन रुक गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश