1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस के अल्ताई में राष्ट्रपति पुतिन का मकान जलकर हुआ खाक, यूक्रेन ने किया हमला या लगी रहस्यमयी आग?

रूस के अल्ताई में राष्ट्रपति पुतिन का मकान जलकर हुआ खाक, यूक्रेन ने किया हमला या लगी रहस्यमयी आग?

 Published : May 31, 2024 01:46 pm IST,  Updated : May 31, 2024 01:53 pm IST

रूस से इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रपति पुतिन का अल्ताई स्थित मकान आग से जलकर पूरी तरह राख हो चुका है। रूसी टेलीग्राम चैनल की ओर से यह सूचना सामने आई है। मकान जलने की तस्वीरें भी रूसी टेलीग्राम चैनलों ने साझा की है। पुतिन के आवास पर यूक्रेन ने हमला किया या अन्य वजहों से आग लगी। इसकी जांच जारी है।

अल्ताई में जलता पुतिन का मकान। - India TV Hindi
अल्ताई में जलता पुतिन का मकान। Image Source : NOELREPORTS

मॉस्कोः रूस के राष्ट्रपति पुतिन का अल्ताई स्थित मकान के जलकर राख हो जाने की खबर सामने आ रही है। रूसी मीडिया के अनुसार अल्ताई में पुतिन के आवास में आग लगने की खबर है। रूसी टेलीग्राम चैनल ने बताया है कि अल्ताई गणराज्य के ओंगुडेस्की जिले में क्रेमलिन शासक व्लादिमीर पुतिन के निवास में से एक इमारत आग से लगभग पूरी तरह से जल गई। सूत्रों के अनुसार पुतिन यहां मेडिसिनल बॉथ (चिकित्सीय स्नान) के लिए आते थे। पुतिन के इस मकान पर यूक्रेन की सेना ने हमला किया है या आग लगने का कोई और रहस्यमयी कारण है। इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी कोई सूचना सामने नहीं आ पा रही है। 

पुतिन के इस आवास की जलती हुई तस्वीरें रूसी मीडिया के माध्यम से सामने आई हैं। तस्वीरों का विश्लेषण करने के बाद, पत्रकारों ने पाया कि अल्ताई निवास के क्षेत्र में एक इमारत जल गई है। आधिकारिक तौर पर, यह गज़प्रोम के स्वामित्व वाला अल्ताई यार्ड सेनेटोरियम और रिसॉर्ट कॉम्प्लेक्स है, जहां रूसी राष्ट्रपति मेडिसिनल बॉथ के लिए आते हैं, लेकिन यह आम रूसियों के लिए बंद है। 

33 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक खर्च पर तैयार हुआ था मकान

पुतिन का यह मकान 33 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक खर्च पर तैयार किया गया था। अल्ताई गणराज्य के ओंगुडेस्की जिले में एक वर्गीकृत निर्माण परियोजना के बारे में जानकारी 2010 में सामने आई। इसके बाद इस पर हुआ खर्च का ब्यौरा सामने आया। स्थानीय स्तर पर विपक्षी लोग बार-बार इस मकान का संबंध पुतिन से होने का दावा करते रहे हैं। यहां किसी आम रूसी के आने पर मनाही रहती है। रूसी मीडिया का यह भी दावा है कि परिसर में मराल हिरण के सींग को निकालने के लिए एक छोटी सी जोत वाला विशेष खेत शामिल है। 

पुतिन द्वारा स्नान करने के लिए इसका उपयोग किया जाता था। यही उनका चिकित्सीय स्नान है। अप्रैल 2022 में  खोजी पत्रकारों ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यात्रा के दौरान दस डॉक्टरों द्वारा जानकारी दी जाती है, जबकि वह खुद अपरंपरागत चिकित्सा में रुचि रखते हैं - जैसे कि हिरण के सींग के अर्क का उपयोग करके स्नान करना आदी। (सिरेना टेलीग्राम चैनल रूस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश