1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. लंबे समय बाद फिर नजर आई पुतिन की गर्लफ्रेंड, क्या ​सीक्रेट महल में हैं कैद?

लंबे समय बाद फिर नजर आई पुतिन की गर्लफ्रेंड, क्या ​सीक्रेट महल में हैं कैद?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 11, 2023 02:26 pm IST,  Updated : Dec 11, 2023 02:26 pm IST

लंबे समय बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन की गर्लफ्रेंड सार्वजनिक तौर पर नजर आई हैं। पुतिन और एलीना के बीच साल 2008 से ही अफेयर की खबरें हैं।

लंबे समय बाद फिर नजर आई पुतिन की गर्लफ्रेंड- India TV Hindi
लंबे समय बाद फिर नजर आई पुतिन की गर्लफ्रेंड Image Source : AP FILE

Russia News: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड जिमनास्टिक में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। ये रहस्यमयी गर्लफ्रेंड 40 सप्ताह के बाद एक बार फिर सार्वजनिक तौर पर नजर आई हैं। एलीना ऐसे समय दिखाई दी हैं, जब पिछले कुछ समय से उनके नजरबंद होने की खबरें आ रही थीं। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्हें रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सीक्रेट महल में रखा गया है। यह लग्जरी सीक्रेट महल जंगल में बना हुआ है, जो अत्याधुनिक साज सज्जा से भरपूर है।

पुतिन और एलीना के बीच साल 2008 से ही अफेयर की खबरें हैं और राष्‍ट्रपति के साथ वह न के बराबर नजर आई हैं। इस वजह से ही कुछ लोग उन्‍हें 'रहस्‍यमयी' शख्‍सियत भी करार देते हैं। एलीना को कुछ लोग रूस की 'फर्स्‍ट मिस्‍ट्रेस' तक करार देते हैं। ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 40 साल की एलीना को आखिरी बार 22 अक्टूबर को देखा गया था। इसी दिन पुतिन को दिल का दौरा पड़ने की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि इन खबरों को क्रेमलिन बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया था।

लेकिन एलीना को सोची में उनकी जिमनास्टिक एकेडमी में ट्रेनिंग के बारे में बात करते हुए देखा गया था। काबेवा 40 दिनों के बाद सामने आई हैं। इस समय को रूस का रूढ़िवादी चर्च शोक अवधि मानता है। एलीना काफी थकी हुई लग रही थीं और उन्‍हें तीन महिला छात्रों को धैर्य रखने के निर्देश दिए।

पुतिन की मौत की अफवाहों के बीच गायब हो गई थीं एलिना

क्रेमलिन को अक्टूबर में उस समय खंडन जारी करना पड़ा था जब हार्ट अटैक के बाद पुतिन के मौत की खबरें आने लगी थीं। उस समय कहा गया था कि मॉस्‍को के उत्‍तर में स्थित वल्‍दाई पैलेस में हार्ट अटैक से पुतिन की मौत हो गई है और उनका शरीर फ्रीजर में रखा गया है। पुतिन की मौत की अफवाहों के बाद से अलीना गायब हो गई थीं। 

हालांकि विशेषज्ञों ने उनकी मौत की अफवाहों को साजिश करार दिया था। एलीना का वीडियो सात दिसंबर को सामने आया है। इस नए वीडियो में काबेवा को शादी की अंगूठी पहने हुए देखा जा सकता है। इसके बाद से ही इस दावे को बल मिल गया है कि उन्‍होंने एक सीक्रेट सेरेमनी में पुतिन से कई साल पहले शादी कर ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश