1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ कोरोना संक्रमित, पिछले हफ्ते बेटे प्रिंस चार्ल्स भी मिले थे पॉजिटिव

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ कोरोना संक्रमित, पिछले हफ्ते बेटे प्रिंस चार्ल्स भी मिले थे पॉजिटिव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 20, 2022 07:33 pm IST,  Updated : Feb 20, 2022 07:33 pm IST

बकिंघम पैलेस ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि महारानी ऐलिजाबेथ में हल्की सर्दी के लक्षण हैं और वह आगामी सप्ताह में विंडसर पैलेस में अपनी हल्की ड्यूटी करती रहेंगी।

Queen Elizabeth II- India TV Hindi
Queen Elizabeth II Image Source : PTI

लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के कोरोना संक्रमित हैं और उनमें संक्रमण के गंभीर लक्षण नहीं हैं। वह 95 वर्ष की हैं। बकिंघम पैलेस ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि महारानी ऐलिजाबेथ में हल्की सर्दी के लक्षण हैं और वह आगामी सप्ताह में विंडसर पैलेस में अपनी हल्की ड्यूटी करती रहेंगी।

वह अपने बेटे प्रिंस चार्ल्स के संपर्क में आयी थीं और उनके कोरोना संक्रमित होने की गत सप्ताह ही पुष्टि हुई थी। प्रिंस चार्ल्स के अलावा उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हैं।

प्रिंस चार्ल्स दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं जबकि महारानी ऐलिजाबेथ पहली बार संक्रमण की शिकार हई हैं।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश