1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रोमानिया से जागा रोमांस, फिर पूरी दुनिया में महिलाओं के यौन शोषण और मानव तस्करी के लिए कुख्यात हुए 2 अमेरिकी भाई

रोमानिया से जागा रोमांस, फिर पूरी दुनिया में महिलाओं के यौन शोषण और मानव तस्करी के लिए कुख्यात हुए 2 अमेरिकी भाई

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Feb 27, 2025 03:32 pm IST,  Updated : Feb 27, 2025 03:32 pm IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक 2 अमेरिकी भाइयों पर रोमानिया में महिलाओं के यौन शोषण और मानव तस्करी का रैकेट चलाने के आरोप में मुकदमा चलाया जा रहा है। दोनों की उम्र अभी 40 वर्ष से कम है।

अमेरिका के कुख्यात भाई एंड्र्यू और टेट।- India TV Hindi
अमेरिका के कुख्यात भाई एंड्र्यू और टेट। Image Source : AP

बुखारेस्ट: अमेरिका के 2 नागरिक जो आपस में भाई हैं, दोनों ने रोमानिया से रोमांस के बहाने महिलाओं का यौन शोषण करना शुरू कर दिया। खूबसूरत महिलाएं और लड़कियां उनके निशाने पर होतीं। पहले वह उनसे रोमांस रचाते फिर यौन शोषण करके किसी और नई लड़की व महिला की तलाश में जुट जाते। इस तरह दोनों भाइयों ने कई लड़कियों और महिलाओं का यौन शोषण किया। इसके बाद दोनों भाइयों ने मानव तस्करी भी शुरू कर दी। फिर दोनों अमेरिकी भाई पूरी दुनिया में यौन शोषण और मानव तस्करी के लिए कुख्यात हो गए। आइये अब आपको बताते हैं कि ये दोनों भाई हैं कौन?

रोमानिया में आपराधिक गिरोह संचालित करने वाले ये दोनों अमेरिकी भाई एंड्र्यू और ट्रिस्टन टेट हैं। अभी तक रोमानिया ने इन्हें देश से बाहर जाने पर बैन लगा दिया था। मगर अब वह दोनों यात्रा प्रतिबंधों को हटाए जाने के रोमानिया छोड़कर अमेरिका चले गए। एक रोमानी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इन भाइयों पर मानव तस्करी और महिलाओं का यौन शोषण करने के लिए आपराधिक गिरोह बनाने का आरोप है।

ट्रंप के कट्टर समर्थक हैं दोनों भाई

यह स्पष्ट नहीं है कि किन शर्तों के तहत टेट बंधुओं को रोमानिया छोड़ने की अनुमति दी गई जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि यह निर्णय अभियोजकों के विवेक पर निर्भर है। अमेरिका और ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता रखने वाले 38 वर्षीय एंड्रयू टेट और 36 वर्षीय ट्रिस्टन टेट को 2022 के अंत में रोमानिया की राजधानी के पास दो रोमानियाई महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया गया था। रोमानियाई अभियोजकों ने पिछले साल औपचारिक रूप से चारों पर आरोप लगाए थे। अप्रैल में, बुखारेस्ट ट्रिब्यूनल ने फैसला सुनाया कि मुकदमा शुरू हो सकता है, लेकिन तारीख तय नहीं की। चारों ने सभी आरोपों से इनकार किया था। (एपी) 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश