1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर फिर किया जोरदार प्रहार, दागे 100 से अधिक ड्रोन; 10 लोगों की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर फिर किया जोरदार प्रहार, दागे 100 से अधिक ड्रोन; 10 लोगों की मौत

 Published : Jul 07, 2025 07:14 pm IST,  Updated : Jul 07, 2025 07:20 pm IST

रूस और यूक्रेन के बीच जंग भयावह होती जा रही है। रूस की ओर से यूक्रेन पर लगातार एक के बाद एक घातक अटैक किए जा रहे हैं। रूस ने ताजा हमले करते हुए यूक्रेन पर 100 से अधिक ड्रोन दागे हैं।

Russia Ukraine War- India TV Hindi
Russia Ukraine War Image Source : AP

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन के नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर बीती रात 100 से अधिक ड्रोन दागे है। रूस की ओर से किए गए ताजा हमलों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। इन हमलों में 3 बच्चों समेत 38 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को इन हमलों के बारे में जानकारी दी है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में रूसी हमलों से भारी नुकसान हुआ है।  

रूस ने तेज कर दिए हैं हमले

रूस ने हाल ही में यूक्रेन के असैन्य क्षेत्रों पर अपने हवाई हमलों को तेज कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह रूस ने यूक्रेन पर लगभग 1,270 ड्रोन, 39 मिसाइल और लगभग 1,000 शक्तिशाली ग्लाइड बम दागे। रूस की सेना लगभग 1,000 किलोमीटर लंबे जंग के मोर्चे पर कुछ स्थानों पर घुसपैठ करने की पुरजोर कोशिश कर रही है, जहां यूक्रेनी सेनाएं भी मौजूद हैं। एपी)

रूस ने किया था अब तक का सबसे बड़ा हमला

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में 4 जुलाई को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर सबसे बड़ा हवाई हमला किया था। रूस की ओर से किए गए हमलों में 23 लोग घायल हो गए थे। इन हमलों में राजधानी के कई जिलों में भारी नुकसान हुआ था। रूस ने यूक्रेन पर 550 ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे। अधिकतर हमले शाहिद ड्रोन से किए गए थे जबकि 11 मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया था। यह हमला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बातचीत के कुछ घंटों बाद हुआ था। 

यूक्रेन ने किया था बड़ा दावा

रूस की ओर से किए गए हमलों के बाद यूक्रेन बौखला गया था और जवाब में मॉस्को पर बड़ा अटैक करने का दावा किया था। यूक्रेन के सैन्य जनरल स्टाफ ने कहा था कि यूक्रेनी सेना ने यह हमला रूस के वोरोनिश क्षेत्र में स्थित बोरिसोग्लबस्क एयरबेस पर किया है। यह एयरबेस रूस के एसयू-34, एसयू35एस और एसयू-30एसएम लड़ाकू विमानों का प्रमुख अड्डा माना जाता है। 

यह भी पढ़ें:

सऊदी अरब ने तोड़ दिए सजा-ए-मौत के रिकॉर्ड, जानिए कितने लोगों को दी गई फांसी

पाकिस्तान में शेर ने गली में लगाई छलांग, मचाया आतंक, लोगों पर किया हमला; देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश