1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War: सर्दियों से पहले रूस ने बनाया घातक प्लान, जंग में यूक्रेन को होगा बड़ा नुकसान

Russia Ukraine War: सर्दियों से पहले रूस ने बनाया घातक प्लान, जंग में यूक्रेन को होगा बड़ा नुकसान

 Published : Nov 28, 2024 03:30 pm IST,  Updated : Nov 28, 2024 03:30 pm IST

रूस ने जंग में यूक्रेन के खिलाफ बड़ी प्लानिंग कर रखी है। रूस सर्दी से पहले यूक्रेन की कमर तोड़ देना चाहता है। अपने मकसद को पूरा करने के लिए रूस यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रहा है।

Russia Ukraine War- India TV Hindi
Russia Ukraine War Image Source : FILE AP

कीव: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। हाल के दिनों में रूस ने यूक्रेन पर जोरदार हमले किए हैं। इसी क्रम में अब रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। अधिकारियों ने इन हमलों के बारे में जानकारी दी है। हमले के बाद इस बात की आशंका बढ़ गई हैं कि रूस का इरादा सर्दी से पहले यूक्रेन की ऊर्जा उत्पादन क्षमता को तहस-नहस करना है। 

क्या बोले यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री?

यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री हर्मन हालुशेंको ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, “पूरे यूक्रेन में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले हो रहे हैं।” उन्होंने कहा कि पूरे देश में बिजली आपूर्ति बंद की जा रही है। कीव, खारकीव, रिव्ने, खमेलनित्सकी, लुत्स्क समेत मध्य और पश्चिमी यूक्रेन के कई शहरों में धमाके होने की जानकारी मिली है। 

Russia Ukraine War
Image Source : FILE APRussia Ukraine War

रूस ने किए ताबड़तोड़ हमले

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा कि रूस ने ठंड के मौसम में यूक्रेनी बुनियादी ढांचे और लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए ताबड़तोड़ हमले किए हैं। उन्होंने लिखा, “उत्तर कोरिया समेत रूस के पागल सहयोगियों ने उसकी मदद की।”

पुतिन ने उठाया खैफनाक कदम 

इस बीच आपको यह भी बता दें कि, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पहली बार यूक्रेन पर दुनिया की सबसे घातक मानी जाने वाली परमाणु मिसाइल शैतान-2 की तैनाती का आदेश दे दिया है। पुतिन की ओर से यह आदेश तब आया है, जब पश्चिमी देशों की ओर से यूक्रेन को परमाणु हथियारों से लैस करने की बात कही जा रही है। वैसे तो रूस की इस मिसाइल का नाम आरएस-28 सरमत है, लेकिन पश्चिमी देश इसे शैतान-2 के नाम से जानते हैं। यह मिसाइल एक साथ दर्जनों परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

आतंक से खुद परेशान हुआ आतंकियों का पोषक पाकिस्तान, पाक और चीन अब करेंगे संयुक्त सैन्य कार्रवाई

इस्लामाबाद के विरोध प्रदर्शन में मौतें छुपाने का आरोप, पाक अधिकारियों पर अमेरिका में एक्शन की मांग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश