1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस ने और तेज किए हमले, जाहिर किए खतरनाक इरादे, यूक्रेन के दक्षिणी शहर को बनाया निशाना

रूस ने और तेज किए हमले, जाहिर किए खतरनाक इरादे, यूक्रेन के दक्षिणी शहर को बनाया निशाना

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 05, 2023 06:04 pm IST,  Updated : Dec 05, 2023 06:04 pm IST

22 महीने बाद भी रूस और यूक्रेन की जंग जारी है। इसी बीच रूस ने हमले और तेज कर दिए हैं। अपने खतरनाक इरादे दिखाते हुए रूस की सेना ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर पर जोरदार हमला किया है।

रूस ने और तेज किए हमले- India TV Hindi
रूस ने और तेज किए हमले Image Source : FILE

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन की लड़ाई अभी भी खत्म नहीं हुई है। हाल के समय में रूस ने यूक्रेन पर हमले और तेज कर दिए हैं। साथ ही हमलों की संख्या बढ़ा दी है। इसी बीच रूस ने यूक्रेन पर ताजा गोलीबारी की है। इस घटना से रूस ने एक बार फिर अपने खतरनाक इरादे जारी किए। रूस ने यूक्रेन के दक्षिण शहर को निशाना बनाया है। इस हमले में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। 

मिली जानकारी के अनुसार रूसी सेना ने मंगलवार सुबह यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसान पर हमला किया। इसमें कम से कम दो लोग मारे गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्सांद्र प्रोकुदीन ने हमले के बाद एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें शहर की एक सड़क पर दो शव पड़े हुए देखे जा सकते हैं। 

हमले में दो चिकित्सक भी घायल

खेरसान शहर प्रशासन के प्रमुख रोमन मरोचको ने कहा कि हमले में दो चिकित्साकर्मी भी घायल हुए हैं। रूसी अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने क्रीमिया पर एक अन्य यूक्रेनी हमले का जवाब दिया है, जबकि यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने रूसी सैनिकों के ड्रोन और मिसाइल हमले का जवाब दिया। दोनों में से किसी भी पक्ष ने इसमें किसी के हताहत होने या क्षति पहुंचने की सूचना नहीं दी है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने मंगलवार तड़के क्रीमिया और अजोव सागर के ऊपर 22 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट कर दिया और 13 को रोक दिया। इसके शीघ्र बाद, अन्य चार ड्रोन मार गिराये गए और दो को रोका गया। रूस और यूक्रेन दोनों ही एकदूसरे पर हमले कर रहे हैं। फिलहाल इस जंग का कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। 

पुतिन ने और सैनिकों की भर्ती के दिए हैं आदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध के करीब 22 महीने हो चुके हैं। ऐसे में रूसी राष्ट्रपति पुतिन अब युद्ध को और अधिक लंबा नहीं खींचना चाहते। हाल ही में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने लंबे समय से जारी संघर्ष के मध्य रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की सेना को कम से कम 170,000 अतिरिक्त सैनिकों को शामिल करने के शुक्रवार को आदेश दिए। पुतिन का यह आदेश शुक्रवार को जारी हुआ और इसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया दिया गया।  इससे रूसी सैन्यकर्मियों की बढ़कर संख्या 2,200,000 हो गई। इसमें 1,320,000 सैनिक भी शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश