1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस के ब्रह्मास्त्र 'किंझल' को यूक्रेन ने मार गिराया, अमेरिका की इस मिसाइल ने दिखाया कमाल

रूस के ब्रह्मास्त्र 'किंझल' को यूक्रेन ने मार गिराया, अमेरिका की इस मिसाइल ने दिखाया कमाल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Dec 19, 2023 03:44 pm IST,  Updated : Dec 19, 2023 03:44 pm IST

रूस और यूक्रेन जंग जारी है। ताजा घटनाक्रम में यूक्रेन की सेना ने रूस की किंझल मिसाइल को मार गिराया। इस किंझल मिसाइल पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को काफी गर्व था। पुतिन को इस मिसाइल गिरने पर झटका लगा है।

रूस के ब्रह्मास्त्र 'किंझल' को यूक्रेन ने मार गिराया- India TV Hindi
रूस के ब्रह्मास्त्र 'किंझल' को यूक्रेन ने मार गिराया Image Source : FILE

Russia Ukraine War News: रूस और यूक्रेन में जंग जारी है। यूक्रेन अब रूसी सेना पर पलटवार कर रहा है। रूस जहां यूक्रेन पर ताबड़तोड़ बम गिरा रहा है, वहीं यूक्रेन रूसी हमलों को नाकाम कर रहा है। इसी बीच यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस की हाइपरसोनिक मिसाइल किंझल को मार गिराया है। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने किंझल मिसाइल को 'अजेय' करार दिया था और इसकी तारीफों के पुल बांधे थे। रूस की इस किंझल मिसाइल को गिराने के बाद यूक्रेन के सैनिक खासे उत्साहित हैं। 

इसी बीच यूक्रेन ने संकेत दिया है कि उसने अमेरिका के पैट्रियट सिस्‍टम की मदद से रूसी हाइपरसोनिक मिसाइल को मार गिराया है। अब तक माना जाता था कि रूस की हाइपरसोनिक मिसाइलों को हवा में ही तबाह नहीं किया जा सकता है, लेकिन यूक्रेन की सफलता ने पुतिन को बड़ी टेंशन दे दी है।

राजधानी कीव के आसमान में किंझल मिसाइल मार गिराने का दावा

यूक्रेन की वायुसेना के प्रवक्ता यूरिये इनहत ने घोषणा की है कि उनकी सेना ने एक X-47M किंझल मिसाइल को राजधानी कीव के ऊपर मार गिराया है। उन्‍होंने कहा कि यह हमला 14 दिसंबर को रूसी सेना की ओर से किया गया था। इनहत ने कहा, 'एक मिसाइल को मार गिराया गया है।' इसकी पुष्टि यूक्रेनी वायुसेना के प्रमुख ने भी की है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने अभी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। यूक्रेन के किंझल को मार गिराने के दावे की अभी स्‍वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

जानिए किंझल मिसाइल के बारे में

यह रूसी हाइपरसोनिक मिसाइल है, जो काफी खतरनाक मानी जाती है, जिसका निशाना विध्वंस मचा देता है। इसकी गति आवाज से भी तेज है। किंझल मिसाइल रूस के एडवांस्ड हथियारों में से एक मानी जाती है। रूसी सेना के दावे के अनुसार हवा से लॉन्च की जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल की रेंज 2000 किलोमीटर तक है। यह आवाज की गति से 10 गुना ज्‍यादा स्‍पीड से उड़ती है और इसे रोकना मुश्किल हो जाता है। हाइपरसोनिक स्‍पीड और इसके वॉरहेड मिसाइल को अंडररग्राउंड बंकर्स या पहाड़ी सुरंगों में छिपे टारगेट को नष्‍ट करने में सक्षम बनाता है।

पहले यूक्रेन ने यह दावा किया था कि उसके पास किंझल मिसाइल के अटैक को रोकने की क्षमता नहीं है। तब रूस ने दावा किया था कि अमरिकन पैट्रियट एक पुराना हथियार है, जबकि रूसी हथियार विश्व में सबसे बेहतर हैं। लेकिन किंझल का जो नतीजा निकला, उसने कुछ अलग ही कहानी रच दी। इसी बीच यूक्रेनी मीडिया ने चेतावनी दी कि रूस इसके बाद अब और ज्‍यादा किंझल मिसाइलें यूक्रेन की राजधानी कीव पर दाग सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश