1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 7.4 तीव्रता के भयानक भूकंप से थर्रा गया रूस, सुनामी की चेतावनी जारी

7.4 तीव्रता के भयानक भूकंप से थर्रा गया रूस, सुनामी की चेतावनी जारी

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jul 20, 2025 01:08 pm IST,  Updated : Jul 20, 2025 04:01 pm IST

रूस की धरती भूकंप के तेज झटके से थर्रा उठी है। यह भूकंप रूस के प्रशांत अपतटीय क्षेत्र में आया। एक नहीं, बल्कि दो- दो बार आए इस भूकंप से लोग दहशत में आ गये हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है।

मॉस्को सिटी (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
मॉस्को सिटी (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : AP

मॉस्कोः रूस की धरती भूकंप के तेज झटके से थर्रा उठी है। यह भूकंप रूस के प्रशांत अपतटीय क्षेत्र में आया। एक नहीं, बल्कि दो- दो बार आए इस भूकंप से लोग दहशत में आ गये हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। 

20 किलोमीटर की गहराई में था केंद्र

इस भूकंप के बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने रूस के कामचाटका प्रायद्वीप के लिए चेतावनी जारी की है। बता दें कि रविवार को समुद्र में दो बार भूकंप आया। इनमें से बड़ा भूकंप 7.4 तीव्रता का था। यह बड़ा भूकंप 20 किलोमीटर की गहराई पर आया और यह पेत्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर से 144 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। इस शहर की जनसंख्या लगभग 1.8 लाख है। इससे कुछ मिनट पहले उसी क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का एक अन्य भूकंप भी दर्ज किया गया था।

जर्मन भू-विज्ञान केंद्र ने भी दिया ब्यौरा

जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (जीएफजेड) ने संकेत दिया है कि रविवार तड़के रूस के सुदूर पूर्वी भाग में कामचातका तट के पास 6.5 से ज्यादा तीव्रता के दो भूकंप आए। भूकंप की तीव्रता 6.6 और 6.7 मापी गई तथा दोनों के केंद्र की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई। भूकंप आने के बाद शुरुआती घंटों में अकसर उनकी तीव्रता का माप अलग-अलग होता है। किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। 

सुनामी का खतरा टला

प्रशांत महासागर सुनामी चेतावनी केंद्र ने रविवार को कहा कि रूस के कामचातका प्रायद्वीप पर अब सुनामी आने का खतरा नहीं है। इससे पहले, इसने समुद्र में पांच शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश